30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

मध्यप्रदेश /सागर/देवरी

सागर/देवरी। देवरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है। दोनों आरोपियों के पास से 15-15 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस पूछताछ में मादक पदार्थ की सप्लाई के तार राजस्थान के झालावाड़ क्षेत्र से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रहली रोड स्थित रेज ऑफिस मैदान के सामने, झुनकू देवरी क्षेत्र में दो संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान दिनेश पिता ओमकार साहू (36), निवासी कोशकिया कॉलोनी और छोटू उर्फ तिलक पिता विजय यादव (29), निवासी झुनकू वार्ड, देवरी के कब्जे से कुल 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे स्मैक राजस्थान के झालावाड़ जिले के घाटोली-दुर्जनपुर क्षेत्र से लेकर देवरी आए थे। पूछताछ में झालावाड़ के घाटोली, इकलेरा और राजगढ़ जिले के भोजपुर क्षेत्र के आसपास से मादक पदार्थ की सप्लाई होने के सुराग मिलने की बात पुलिस ने कही है।अब पुलिस का फोकस केवल इन दो आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पता लगाने पर है कि स्मैक की खेप देवरी तक कौन पहुंचाता है और स्थानीय स्तर पर इसकी सप्लाई में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर संभावित सप्लायरों और स्थानीय नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। साथ ही उन लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, जो मादक पदार्थ को दूसरे क्षेत्रों से लाकर देवरी और आसपास के इलाकों में खपाने का काम कर रहे हैं।देवरी थाना प्रभारी कपिल लक्षाकार के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। #bharatbhvh #sagar

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

 

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *