सागर देवरी।
किसानों की शिकायत पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को देवरी में खाद विक्रेता हर्षित जैन के प्रतिष्ठान और किराए के मकानों पर जांच की। खंडेराव वार्ड के सहजपुर रोड और देवगुवा रोड स्थित किराए के मकानों में स्वीकृत गोदाम के अलावा खाद का भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई की गई। मौके से 665 बोरी यूरिया, 7 बोरी टीएसपी और 8 बोरी एनपीके खाद मिलने की जानकारी है।
प्रशासन ने संबंधित परिसर सील कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा है। किसानों ने निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने की शिकायत भी की थी। जांच के दौरान किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराया गया। वहीं, खाद की दुकान में अनाज-गल्ला का व्यापार भी संचालित पाया गया। खाद और अनाज की बोरियां एक साथ रखे होने पर कृषि विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए दुकानदार को सख्त निर्देश दिए। एसएडीओ उमाशंकर प्रजापति ने बताया कि शिकायत पर निरीक्षण किया गया था, जिसमें कई अनियमितताएं मिली हैं। अवैध रूप से रखी खाद वाले किराए के मकानों को सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
– संतोष विश्वकर्मा
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

