चीन से टकराव के वक्त सरकार हमारे साथ थी – नरवडे

चीन से टकराव के वक्त सरकार हमारे साथ थी – नरवडे

आपको याद होगा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस साल फरवरी को संसद में जनरल नरवणे की किताब का हवाला देकर चीन घुसपैठ के मुददे पर सरकार को घेरा था और दावा किया था कि चीन से तकरार के वक्त सरकार ने सेना को अकेला छोड़ दिया था। राहुल किताब लेकर भी संसद पहुंचे थे। अब इस मामले में जनरल एमएम नरवणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बातों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि 2020 में चीन के साथ गतिरोध में सरकार ने सेना को अकेला नहीं छोड़ा था। जनरल नरवणे ने कहा कि सरकार पूरी तरह से सपोर्ट में थी और पूरा अधिकार दिया था कि हालात बिगड़ने पर चीनी सैनिकों पर गोलियां चला सकें।उन्होंने कहा जो उचित समझो वह करो यह टिप्पणी सशस्त्र बलों पर सरकार के पूरे भरोसे को दर्शाती है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *