बुंदेलखंड का एक भी खेत नहीं रहेगा सिंचाई से वंचित – मुख्यमंत्री यादव

बुंदेलखंड का एक भी खेत नहीं रहेगा सिंचाई से वंचित – मुख्यमंत्री यादव

बहुप्रतीक्षित कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना पुनरीक्षित करने की घोषणा  63.41 करोड़ लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सागर जिले के नरयावली में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण किया उन्होंने सांदीपनि विद्यालय नरयावली का लोकार्पण करते हुए लगभग   63.41 करोड़  करोड़ से अधिक के अलग.अलग निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया एवं हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय मात्र एक सीमेंट- कांक्रीट का भवन नहीं है, यह 5 हजार साल पुरानी भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का स्मृति स्थल है। भगवान कृष्ण ने अपने जीवन में कदम कदम पर संघर्ष किया और गरीब और अमीर की मित्रता का उदाहरण हम सभी के समक्ष गढ़ा है। समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का उत्थान और उससे मित्रता, गरीब कल्याण और अत्योदय का भाव सरकार को भगवान कृष्ण से मिलता है।  उन्होंने कहा कि सांदीपनी विद्यालय प्रदेश में शिक्षा के आदर्श और सशक्त केंद्र बनकर उभर रहे हैं। इनसे शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और  प्रदेशवासियों को अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के लिए महंगे प्राइवेट विद्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। सरकारी स्कूल प्रायवेट स्कूलों को पीछे छोड़ेंगे। राज्य सरकार सभी विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं दे रही है। इस बार के बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सरकारी स्कूलों ने प्राईवेट स्कूलों को पीछे छोड़ कर अच्छा प्रदर्षन किया है।

नारी वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने कौरवों वाला काम किया

मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि हमने महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण और अपमान की जो कहानी सुनी है वर्तमान में कांग्रेस और विपक्षी दलों ने भी नारी वंदन अधिनियम का विरोध कर वही कृत्य दोहराया है उन्होने कहा कि देश की महिलायें कांग्रेस को इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी । यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उनके सशक्तिकरण के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के सही मायने हैं कि महिलाओं को उनके अधिकार, अवसर और समानता प्राप्त हो ताकि वे स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकें, समाज परिवार में अपनी पूर्ण क्षमता से भागीदारी दिखा सकें। नारी शक्ति का उल्लेख करते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण का संकल्प को दोहराते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में अनेक योजना चलाई जा रही हैै। वर्तमान में प्रदेश में 17 महिलाएं कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। इसी प्रकार सागर की सांसद, महापौर, कलेक्टर और पंचायतों में महिलाएं आज जिले के विकास की कमान संभाल रही हैं।

किसान चिंता न करें किसान का दाना-दाना सरकार खरीदेगी सरकार 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने और उनके उत्थान के लिए सरकार ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है। सरकार द्वारा किसानों के लिए हर क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि किसानों से 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदें और क्रमशः रूप से सरकार 2700 रुपए प्रति क्विंटल और उससे आंगे बढ़ कर गेहूं खरीदेगी।वैश्विक परिस्थितियों के कारण बारदाने की जो समस्या आई उसके लिए सरकार कार्य कर रही है। किसान चिंता न करें किसान का दाना-दाना सरकार खरीदेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश मे गेहूं की बम्पर पैदावार हुई है और किसानों से अधिक से अधिक गेहूं खरीदने के लिए प्रदेश सरकार ने भारत सरकार से प्रदेश का खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया है।
समारोह में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-नागपुर कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 600 हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया गया है, जो मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण में किसानों की एक इंच भी भूमि प्रभावित नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र के कृषकों में संतोष का वातावरण है। विधायक श्री लारिया ने कहा कि कड़ान सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने पर लगभग 30 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *