उत्तरप्रदेश में जनसँख्या नियंत्रण कानून का प्रस्ताव सामने आने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनसँख्या को प्रत्येक समस्या का मूल कारन बताने के बाद मध्यप्रदेश में हिंदूवादी राजनीति के नए पोस्टर बॉय बने भोपाल की हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश में भी जनसँख्या नियंत्रण कानून की मांग करते हुए कहा है कि वर्तमान परिस्तिथियों में यह कानून देश कि आवश्यकता है और मध्यप्रदेश कि सुरक्षा विकास और सुशासन के दृष्टिकोण से भी आवश्यक है उन्होंने पिछले डेढ़ दशक में मध्यप्रदेश की जनसँख्या में डेढ़ करोड़ की बढ़ोत्तरी का हवाला देते यह बात कही शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस ने सदैव इस अहम् मुद्दे को राजनीति के लिए इस्तेमाल किया है उन्होंने कहा की इस मुद्दे पर धर्म और राजनीति से परे हटकर सोचने की जरुरत है। उन्होंने कहा समय आने पर इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जायेगा ।
काठमांडू/नेपाल।नेपाल में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी।…
देवरी नगर में ईद मिलादूननबी के मौके पर बुधवार को नगर के मुस्लिम समाज कमेंटी…
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान ने अचानक सियासी गलियारों…
नई दिल्ली। भारतभवः जंतर-मंतर से शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का आंदोलन एक…
देश में जैन जी से लेकर जैन अल्फा तक आंदोलन का जो दौर शुरू हुआ…
देवरीकलां। संतोष विश्वकर्मा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 196वीं जयंती पर देवरी में लोधी क्षत्रिय…