Breaking News

देवरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

खाद, बिजली और सिंचाई के पानी की समस्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने की नारेबाजी,

समस्याओं के शीघ्र निराकरण की उठाई मांग

देवरी। संतोष विश्वकर्मा 

वर्तमान रबी सीजन में किसानों को खाद, बिजली और सिंचाई के पानी की उपलब्धता में आ रही समस्याओं को लेकर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के तत्वावधान में पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार देवरी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि देवरी विधानसभा क्षेत्र के किसान वर्तमान रबी सीजन में कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। एक ओर किसानों को समय पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली की अपर्याप्त आपूर्ति और सिंचाई के साधनों की उचित व्यवस्था नहीं होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि देवरी विधानसभा क्षेत्र में डीएपी खाद की भारी किल्लत बनी हुई है। खाद प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन टोकन बुकिंग की व्यवस्था में भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर एवं तकनीकी समस्याओं के कारण टोकन बुक नहीं हो पा रहे हैं। देवरी क्षेत्र में लहसुन, प्याज, टमाटर सहित विभिन्न उद्यानिकी फसलों का रकबा अधिक होने के कारण समय पर खाद उपलब्ध होना बेहद आवश्यक है। खाद की कमी से किसानों की बोनी एवं रोपाई प्रभावित हो रही है। कांग्रेस ने क्षेत्र में डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की। बिजली कटौती और खराब ट्रांसफार्मरों का मुद्दा उठाया ज्ञापन में कहा गया कि रबी सीजन के दौरान कृषि कार्यों के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली कटौती होने से सिंचाई सहित अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस ने किसानों को निर्धारित समय के अनुसार पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने, खराब विद्युत ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने तथा अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की। जलाशयों की नहरों की मरम्मत और सफाई की मांग कांग्रेस ने देवरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जलाशयों की नहरों की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाया।

यह खबर भी पढ़ें 

https://bharatbhvh.com/major-administrative-reshuffle-in-sagar/

ज्ञापन में कहा गया कि अनेक नहरें क्षतिग्रस्त हैं और समय पर मरम्मत एवं साफ-सफाई नहीं होने के कारण खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचने में बाधा उत्पन्न हो रही है। संबंधित विभागों को निर्देशित कर सभी जलाशयों की नहरों की मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई। हर्ष यादव ने कहा—किसानों की समस्याओं का शीघ्र हो समाधान पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि देवरी विधानसभा क्षेत्र के किसान खाद, बिजली और सिंचाई के पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वर्तमान में रबी सीजन की कृषि गतिविधियां तेजी से चल रही हैं। ऐसे समय में खाद की कमी, बिजली कटौती और सिंचाई व्यवस्था में बाधाएं किसानों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही हैं। उन्होंने राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने और किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की, ताकि किसान समय पर बोनी, कृषि कार्य एवं सिंचाई कर सकें और उनकी फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और स्थानीय नेताओं पर साधा निशाना प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष बावा राजौरिया एवं कांग्रेस पार्षद त्रिवेन्द्र जाट ने भी किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार और स्थानीय नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में सक्रिय रहते हैं और स्वयं को कांग्रेस से जुड़ा बताकर संगठन को कमजोर करने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस नेताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा और किसानों के मुद्दों पर सक्रियता को लेकर अपनी बात रखी। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान रहे उपस्थित प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष बावा राजौरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव पाण्डेय, अमित सरवैया, सौरभ नामदेव, नीरज कोष्टी, भरत रजक, अनंतराम रजक, आंचल आठ्या, बसंत सरवैया, प्रदीप पटेल, आनंद विश्वकर्मा, राहुल खटीक, धर्मेन्द्र लखेरा, हरिओम यादव, उमाराम यादव, देवेन्द्र यादव, सीताराम लोधी, कन्नू यादव, गजेन्द्र गुरु, शुभम मिश्रा, राजू दीक्षित, बलवंत राजपूत, सुरेन्द्र राजपूत, डॉ. जयराम लोधी, मुकेश सेन, विजय गोवा, मुलाम लोधी, धर्मेन्द्र लोधी, मुनीफ खान, आशु चौरसिया, पवन मिश्रा, आदित्य दुबे, अमित राजपूत, सौरभ यादव, सीताराम यादव, भरत यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे। कांग्रेस ने मांग की कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए, ताकि रबी सीजन में कृषि कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…

53 mins ago

सागर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर प्रतिभा पाल और SP सुजानिया का तबादला

बंडा शराब कांड के बाद प्रशासनिक बदलावों की चर्चा के बीच दिलीप कुमार यादव होंगे…

1 hour ago

1 नवम्बर – व्यापारियों की मांग पर राहुल का जबाब

 CEC को हटाने की मांग से गरमाई सियासत नई दिल्ली। कथित वोट चोरी के मुद्दे…

8 hours ago

“मोदी का बाप भी जायेगा” से गरमाई सियासत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर ऐसी टिप्पणी…

1 day ago

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

2 days ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

2 days ago