राजनीतिनामा

सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का लें संकल्प – सांसद वानखेड़े

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सागर में यूनिटी रन का आयोजन किया गया। सांसद डॉ. लता वानखेड़े, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी , कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर यूनिटी रन को रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
                                           सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि स्वतंत्रता के समय हमारा देश 565 से अधिक रियासतों में विभाजित था। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व से इन रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इसी अतुलनीय योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को चिरस्थायी बनाने के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कराया है। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी रन हमें उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के लिए सदैव संकल्पित रहना चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर  अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट  शैलेष द्विवेदी, भूतपूर्व सैनिक सहित बड़ी संख्या में युवा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जहरीली शराब से मौतों का मामला: बंडा पहुंचा न्यायिक जांच आयोग

सागर। जहरीली शराब पीने से हुई मौतों और कई लोगों के बीमार पड़ने के मामले…

3 mins ago

आलू से सोना बनाने वाले बयान पर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

 बनासकांठा के किसान पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं - मोदी  गुजरात दौरे…

4 hours ago

शराब का ठेका बंद कराने पहुंची महिला, मंत्री ने बताया पति को जेल भेजने का रास्ता!

सीहोर में लाड़ली बहना की गुहार पर मंत्री करण सिंह वर्मा का जवाब चर्चा में,…

5 hours ago

जनसंघ की विरासत से ‘ जेन जी ‘ की जिम्मेदारी तक….

सागर में राठौर परिवार की चौथी पीढ़ी की राजनीतिक दस्तक जसवंत सिंह राठौर को मिली…

7 hours ago

डिजिटल इंडिया में साइबर ठगी का कहर! 22 हजार मामलों में 800 करोड़ की चपत

डिजिटल लेन-देन की सुविधा कहीं आम आदमी के लिए आर्थिक मुसीबत तो नहीं बनती जा…

1 day ago

टाटा समूह पर सियासी संग्राम! राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

 नई दिल्ली। भारतभवः  देश के प्रमुख औद्योगिक समूह टाटा को लेकर अब सियासत तेज हो…

2 days ago