अपराध

पूर्व केबिनेट मंत्री की पत्नी के हत्यारे को दिल्ली पुलिस ने मध्यप्रदेश में गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है । जानकारी के अनुसार बीती 6 जुलाई की रात्रि में 8 बजे तीन युवा अपराधियों ने दिल्ली में बसंत बिहार कालोनी में निवासरत पूर्व केंद्रीय मंत्री पि आर कुमार मंगलम के घर में घुसकर काम करने वाली नौकरानी के साथ मारपीट की एवं उनकी पत्नी श्रीमती किट्टी कुमार मंगलम की हत्या कर लाखों रूपये के जेवरात एवं नकदी लूटने की घटना को अंजाम दिया । दिल्ली पुलिस ने घटना की गंभीरता को समझते हुए अपराध कायम कर विवेचना के दौरान दो आरोपियों को राजू धोबी और राकेश कुमार को दिल्ली में ही गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा आरोपी सूरज कुमार भागकर टीकमगढ़ जिले के जतरा थाना अंतर्गत बलदेवपुरा गावं  में आकर छुप गया था । हाई प्रोफाइल हत्याकांड की सूचना संभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को प्राप्त होने पर पुलिस महानिरीक्षक सगर जोन अनिल शर्मा , पुलिस उप महानिरीक्षक विवेक राज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ प्रशांत खरे के मार्गदर्शन में आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया  दिल्ली पुलिस के आरोपी की तलाश में टीकमगढ़ पहुंचने पर टीकमगढ़ पुलिस ने रात में ही दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया एवं दिल्ली पुलिस के सुपर्द किया गया आरोपी के पास से बरामद लगभग 33 लाख रूपये के सोने चांदी के आभूषण एवं 9020 रूपये नकद भी दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किये गए । उपर्युक्त गंभीर घटनाक्रम के आरोपी को पकड़ने में एस डी ओ पी योगेंद्र सिंह भदौरिया एवं थाना प्रभारी जतरा त्रिवेंद्र त्रिवेदी की अपने पुलिस स्टाप के साथ महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

मध्यप्रदेश /सागर/देवरी सागर/देवरी। देवरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो…

14 hours ago

लोकतंत्र के सवाल पर सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पैदल मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर, 8 अक्टूबर 2026। भारतभवः दिल्ली में विपक्षी नेताओं के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई…

15 hours ago

नहीं रहे बॉलीवुड के क्रांतिवीर ” नाना पाटेकर “

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75…

21 hours ago

देवरी में अवैध खाद भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील

सागर देवरी। किसानों की शिकायत पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने…

21 hours ago

बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया घर, मुख्यमंत्री ने दो चीते किए रिलीज…

2 days ago

राहुल-प्रियंका हिरासत में, 8 घंटे चला विपक्ष का सत्याग्रह

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, दिल्ली में सियासी टकराव तेज नई दिल्ली।…

2 days ago