दुनिया

आज दुनिया की आबादी हो गयी 8 अरब

आज का दिन दुनिया के लिये कुछ खास है दुनिया के सभी देशों के लोग मिलकर एक नया कीर्तिमान रचने जा रहे हैं। यानि आज दुनिया की आबादी 8 अरब के पार होकर अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगी। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मंगलवार को विश्व की जनसंख्या 8 अरब को पार कर जाएगी। जनसंख्या को बढ़ाने में भारत भी अहम भूमिका निभाएगा।

साल 2023 में भारत होगा दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश
संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी वार्षिक विश्व जनसंख्या संभावना रिपोर्ट की माने तो 2030 तक धरती पर जनसंख्या का ये आंकड़ा बढ़कर 850 करोड़ के भी पार हो जाएगा जो 2050 तक 970 करोड़ और 2100 तक 1040 करोड़ को छू जाएगा। पूरी दुनिया की बढती आबादी में भारत और चीन इन दोनो देशों का विशेष योगदान है दोनो देशों की जनसंख्या मिलकर अगभग तीन अरब के करीब पहुंचती है और इसमें भी भारत एक साल बाद चीन से आगे निकल जायेगा रिपोर्ट के अनुसार जनसंख्या वृद्धि के लिहाज से भारत चीन को साल 2023 में मात देकर दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा।

लेकिन चिंता की बात यह है कि 1950 के बाद पहली बार ऐसा दौर आया है जब जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है दुनिया की आबादी को 7 अरब से बढ़कर 8 अरब होने में 12 साल का वक्त लगा लेकिन अब 8 अरब से इसे 9 अरब होने में करीब 15 साल का समय लगेगा।

समाचार शाखा नई दिल्ली 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

1 day ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

4 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

6 days ago