लोकतंत्र-मंत्र

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार और पारदर्शिता का मुद्दा उठाया

सागर गत दिवस संसद में सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने बीना विधानसभा में स्थित भारत पेट्रोलियम रिफाइनरी के लगभग 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विस्तार परियोजना को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को बुंदेलखंड के औद्योगिक भविष्य के लिए अहम बताते हुए इसके क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की उन्होंने कहा कि इस परियोजना में देश-विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां कार्य कर रही हैं, जिससे इसकी व्यापकता और महत्वता और भी बढ़ जाती है, ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि केंद्र सरकार द्वारा इसकी निगरानी के लिए कोई विशेष मॉनिटरिंग तंत्र स्थापित किया गया है या नहीं। साथ ही उन्होंने परियोजना के क्रियान्वयन, पर्यावरणीय मानकों के पालन और अन्य गतिविधियों के आकलन के लिए स्वतंत्र सोशल ऑडिट व्यवस्था लागू करने का भी प्रश्न उठाते हुए स्थानीय युवाओं के रोजगार को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए जानना चाहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उत्पन्न होने वाले रोजगार के अवसरों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए क्या दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा, युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना पर भी जानकारी चाही। बुंदेलखंड क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आर्थिक चुनौतियों और सीमित औद्योगिक अवसरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बीना रिफाइनरी का विस्तार केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का बड़ा अवसर है इसलिए यदि स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाती है, तो इससे पलायन कम होगा, परिवारों की आय बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को स्थायी मजबूती मिलेगी इसलिए उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रभावी मॉनिटरिंग, सोशल ऑडिट और स्थानीय रोजगार प्राथमिकता को लेकर सदन को स्पष्ट और विस्तृत जानकारी प्रदान की जाए।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

18 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

19 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

19 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago