दुनिया

ईरान-इसराइल-अमेरिका युद्ध से थर्राई दुनिया खामनेई की मौत

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले से सारी दुनिया सन्न है सोशल मीडिया पर विश्वयुद्ध के ट्रेंड सुर्खियों में है दरअसल जिनेवा में गुरुवार की वार्ता विफल होने के बाद से हमले की तैयारी तेज हो गई थी। शनिवार की सुबह इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान सहित 10 शहरों पर बड़ा हमला किया देर शाम खबर आई कि इजराइली हमले मे ईरानी रक्षा मंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत हो गई। इससे पहले ईरानी न्यूज एजेंसियों ने बताया था कि दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत हो गई जबकि 45 घायल हैं। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर इसलिये भी पड़ेगा क्योकि इस हमले से भारत की तेल सप्लाई प्रभावित हो सकती है और पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ईरान पर यह हमला अमेरिकी नागरिकों की रक्षा के लिए किया गया है। अमेरिका और इजराइल के हमले के जवाब में ईरान ने इजराइल पर करीब चार सौ मिसाइलें दागीं। इसके अलावा उसने कतर कुवैत जॉर्डन बहरीन सऊदी अरब व संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया।इस युद्ध की सबसे बड़ी खबर जो सामने आई है वो इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई के मारे जाने की है ईरानी सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है। गौरतलब है कि इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई बड़े शहरों में हवाई हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई के कार्यालय को भी निशाना बनाया गया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

एफआईआर के लिए छह घंटे थाने में धरना- राहुल गांधी के दबाव के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

नई दिल्ली। भारतभवः संसद मार्च के दौरान पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोचब के…

16 hours ago

NEET सिस्टम : सरकार ने बताया ‘फुलप्रूफ’ सुप्रीम कोर्ट ने मांगा UPSC जैसा मॉडल

नई दिल्ली। भारतभवः  मेडिकल में दाखिले की सबसे बड़ी परीक्षा NEET-UG एक बार फिर सवालों…

3 days ago

चीनी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर एक महीने में ₹20 किलो की छलांग

नई दिल्ली। भारतभवः  देश में चीनी की कीमतों में अचानक आई तेजी ने आम उपभोक्ताओं…

3 days ago

अमित मालवीय की विदाई या रणनीतिक बदलाव ?

BJP की सोशल मीडिया टीम में बड़े फेरबदल के मायने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…

4 days ago

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश का महत्व बढ़ा

बहु प्रतिक्षित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है जिसमें मध्य प्रदेश के…

4 days ago

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया।…

6 days ago