सृष्टि का पहला मंत्र है गायत्री मंत्र – योगी आदित्यनाथ

सृष्टि का पहला मंत्र है गायत्री मंत्र – योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज;4 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह का आयोजन कार्यक्रम लखनऊ में गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। सीएम योगी ने अपने संबोधन में गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा को नमन किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि आज का युवा ही भारत का भाग्य विधाता बनेगा।

उन्होंने जाति क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने को राष्ट्र के प्रति अपराध बताया और एक भारत.श्रेष्ठ भारत की आवश्यकता पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने बिखरते संयुक्त परिवारों की परंपरा पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होने गायत्री मंत्र की महिमा का भी बखान करते हुए कहा कि महर्षि विश्वामित्र द्धारा रचित यह मंत्र संसार का पहला मंत्र है। इस कार्यशाला में गायत्री परिवार के युवा प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय वक्ता डॉ चिन्मय पंड्या भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *