राजनीतिनामा

मीसा भारती और तेजस्वी यादव में बढ़ रहा है तनाव !

क्या बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राज्य के प्रमुख विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार में घमासान छिड़ा है। विधानसभा चुनाव में परिवार के सारे सदस्यों खास कर लालू प्रसाद के बेटे और उनके उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव और उनकी बड़ी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती के बीच तनाव बढ़ा है। तेजस्वी को लालू प्रसाद मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित कर चुके हैं।उन्होंने पिछले दिनों कहा कि तेजस्वी का मुख्यमंत्री बनने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता है। पहले भी तेजस्वी दो बार उप मुख्यमंत्री रहे हैं और अब भी नेता प्रतिपक्ष हैं। सरकार में रहते हुए सरकार पर और अभी पार्टी पर उनका पूरा नियंत्रण है। और यही बात मीसा भारती को खटक रही है इस बार के चुनाव से पहले मीसा भारती इस प्रयास में हैं कि पार्टी पर उनका नियंत्रण हो जानकार सूत्रों का कहना है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहती हैं कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद से इस बारे में बात की और कहा कि अगर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान हो रहा है तो पार्टी की कमान उनसे ले ली जाए और उन्हे पार्टी सुप्रीमो बनाया जाये । लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप भी तेजस्वी के कुछ निर्णयों से खुश नहीं है और बगावत के मूड में है खैर इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में राजद का सीधा मुकाबला भाजपा से होना है और पारिवारिक कलह की ये खबरें पार्टी के लिये शुभ संकेत नहीं है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

4 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago