नवाचार

सागर – नवरात्री पर्व पर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक मातृ शक्ति को समर्पित

सागर! भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक उपरांत मंगलवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया बैठक को जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी विधायक शैलेंद्र कुमार जैन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जाहर सिंह ने संबोधित किया!आभार महापौर संगीता तिवारी ने व्यक्त किया!नवरात्री पर्व पर आयोजित भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में गीत मंडल अध्यक्ष मेघा दुबे संचालन नेहा जैन अतिथि स्वागत मंडल अध्यक्ष नीलम अहिरवार जिला मंत्री पूनम पटेल सुषमा यादव आभार महापौर संगीता तिवारी सहित आवश्यक कार्यवाही मातृ शक्ति द्वारा संपादित की गई जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी द्वारा किए गए नवाचार की उपस्थित अतिथियों व पदाधिकारियों ने सराहना की।बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि कैथोरिया जिला महामंत्री अमित कछवाहा जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ संयोजक गण उपस्थित रहें!

बैठक में स्वागत देते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को प्रदेश के सभी 65 हजार 14 बूथों पर प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इसी दिन पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने.अपने घरों में झंडा लगाएंगे। कार्यक्रमों में मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया जाएगा। 7 से 12 अप्रैल तक गांव चलो बस्ती चलो अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी कार्यकर्ता तीन दिन तक प्रतिदिन आठ घंटे गांव व बस्ती में सेवा कार्यों में सहभागिता करेंगे। 8 और 9 अप्रैल को सभी मंडल स्तर पर पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी का इतिहास विकास और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाएं को बताया जाएगा। विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र हित में वन नेशन वन राशन वन रैंक वन पेंशन जैसे बड़े परिवर्तनों के बाद आज एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़  रहा है जिसको लेकर कई राजनैतिक दल समाज में भ्रम उत्पन्न करते है।भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम का भाव लेकर कार्य कर रहे हैं इसलिए हम सभी की यह जिम्मेदारी बनती है कि समाज को सही दिशा दें। इसके लिए हम सभी को समय.समय पर अलग.अलग विषयों को लेकर जागरूकता लाने का कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन का बिल हो या वक्फ का विधेयक यह सभी जनता के और समाज के हितों को देखते हुए ही लाए जा रहे हैं। इस वास्तविकता से हमें जनता को भी अवगत कराना है ताकि देश और समाज को तोड़ने वाले अपने मंसूबों में सफल न होने पाएं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

तीजनबाई का निधन: पंडवानी से लेकर पद्म विभूषण तक एक अद्भुत जीवन यात्रा

भारतीय लोककला की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो केवल कलाकार नहीं, बल्कि…

14 hours ago

मध्यप्रदेश – नरोत्तम से सर्वोत्तम मुकाबले के लिए कांग्रेस को उत्तम प्रत्याशी की तलाश

भोपाल भारतभवः  दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के रणनीतिकार उम्मीदवार के…

1 day ago

जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत गिरफ्तार मंत्री पटेल ने जताई नाराजगी

सागर में जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह लोधी को बांदरी पुलिस ने दो साल पुराने…

2 days ago

केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौकाने वाला खुलासा

केतन अग्रवाल हत्याकांड: वारदात से पहले सिया गोयल ने राजा रघुवंशी मर्डर केस खंगाला, मोबाइल…

2 days ago

पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने पर सरकार की सफाई

नीट परीक्षा में पेपर लीक के बाद मोदी सरकार पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के मामले…

2 days ago

डॉक्टर और नर्स से अभद्रता करने वाले बीजेपी नेता पर हुई एफआईआर

मध्य प्रदेश के सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आज सुबह से चल रहा डाक्टर…

4 days ago