Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर तालिबान का पलटवार

विगत सप्ताह गुजरात प्रदेश के सोमनाथ में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान पर तालिबानी नियंत्रण पर बिना कोई नाम लिये अप्रत्यक्ष रूप से आतंक की सत्ता के बारे में ज़िक्र किया था जिसका संबध अफगानिस्तान में तालिबानी राज से जोड़कर देखा जा रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बयान में कहा था-
“आतंक के बलबूते साम्राज्य खड़ा करने वाली सोच है वो किसी कालखंड में कुछ समय के लिए भले ही हावी हो जाए लेकिन उसका अस्तित्व कभी स्थायी नहीं होता वो ज़्यादा दिनों तक मानवता को दबाकर नहीं रख सकता”
इस बयान पर फौरी तौर पर तो कोई प्रतिक्रया नहीं आयी थी लेकिन अब अफ़ग़ानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर आपत्ति जताई है

जानकारी के अनुसार रेडियो पाकिस्तान को दिए इंटरव्यू में तालिबान के वरिष्ठ नेता शहाबुद्दीन दिलावर ने कहा कि भारत को जल्द ही पता चल जाएगा कि तालिबान अपनी सरकार सुचारू रूप से चला सकते हैं
उन्होंने कहा भारत को अफ़ग़ानिस्तान के आंतरिक मामलों में दख़ल नही देना चाहिए।
गौरतलब है अफगानिस्तान मे तालिबानी राज होने के बाद भारत और अफगानिस्तान के पिछले दशको से जो संबध रहे है उन पर संशय की स्थिति बनी हुई है दूसरी तरफ भारत के प्रतिद्धंदी माने जाने वाले चीन और पाकिस्तान का तालिबान के प्रति लगातार दोस्ताना रूख बरकरार है।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

15 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

15 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

15 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

2 days ago