लोकतंत्र-मंत्र

पुष्कर में बहुप्रांतीय सम्मान समारोह में गूंजा वैचारिक स्वच्छता का संकल्प

द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया द्वारा बहुप्रांतीय सम्मान समारोह का आयोजन 8-9 अप्रैल को पुष्कर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से आईं प्रांतीय अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समारोह के दौरान” वैचारिक स्वच्छता अभियान “की संस्थापक वी डॉ. वंदना गुप्ता के नेतृत्व में सभी प्रांतों से उपस्थित प्रांतीय अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने “मां, बहन, बेटी” के प्रति अपमानजनक भाषा एवं गालियों के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।साथ ही 17 सितंबर “नो एब्यूज डे “के रूप में भी मनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि आगामी सत्र 2026-27 हेतु बहुप्रांतीय अध्यक्ष (गोधरा, गुजरात) वी कश्मीरा पाठक जी ने अपने बहुप्रांतीय एजेंडे में “वैचारिक स्वच्छता अभियान” को औपचारिक रूप से सम्मिलित किया। यह निर्णय इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने और जन-जन तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने के साथ इस अभियान में सरकार की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संकल्प को दोहराया तथा यह विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान देशभर में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने में सफल होगा।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ के बाद सियासी घमासान, मुद्दों से ज्यादा मिमिक्री पर छिड़ी बहस

इंदौर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’…

11 mins ago

मध्यप्रदेश – पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या

दमोह। जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला…

17 hours ago

इंदौर में राहुल गांधी का ‘सिस्टम’ पर हमला: छह लोगों के जरिए देश चलाने का दावा

इंदौर | भारतभवः डेस्क इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

1 day ago

सागर जहरीली शराब कांड – नकली शराब नेटवर्क का अंतरराज्यीय कनेक्शन उजागर

दिल्ली से कच्चा माल तो ग्वालियर से बोतल-पैकिंग का इंतजाम सागर। बंडा के चर्चित जहरीली…

2 days ago

सागर में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस ने कार को मारी टक्कर, 4 की मौत

बहेरिया थाना क्षेत्र में चनाटोरिया के पास हादसा, कार के उड़े परखच्चे; बस चालक मौके…

2 days ago

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह पर रोक

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहे विवाद ने…

2 days ago