राजनीतिनामा

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पोस्टर पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर केंद्र पर निशाना साधा ,थरूर ने आरोप लगाया  कि आजादी की लड़ाई में जवाहर लाल नेहरू के योगदान को नजरअंदाज  किया गया

भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के एक पोस्टर को लेकर भाजपा और कांग्रेस फिर आमने सामने है और इस तनातनी के केंद्र में एक बार फिर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद द्वारा एक पोस्टर जारी किय गया जिसमे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी , नेता जी सुभाष चंद्र बोस, डा भीमराव अम्बेडकर, वीर सावरकर , भगत सिंह सहित स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नायको को याद किया गया है लेकिन इस पोस्टर में पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर न होने से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने  नेहरू की तस्वीर नहीं होने को लेकर सवाल उठाया और केन्द्र सरकार पर जवाहर लाल नेहरू के योगदान की अनदेखी का आरोप लगाया। शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार ने देश के पहले प्रधानमंत्री के आजादी में योगदान को दरकिनार कर दिया है और ये सरकार का आदत बनती जा रही है। वहीँ अन्य पार्टी के राजनेताओं ने भी थरूर की बात का समर्थन किया है ।

थरूर ने अपने ट्वीट में पोस्टर शेयर करते हुए लिखा

भारतीय स्वतंत्रता की पूर्व-प्रतिष्ठित आवाज, जवाहरलाल नेहरू को छोड़ कर आजादी का जश्न मनाना न केवल क्षुद्र बल्कि पूरी तरह से अनैतिहासिक है।
ICHR के लिए खुद को शर्मसार करने का एक और मौका। यह आदत होती जा रही है!
Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोगों की हत्याएं की गई हैं – करने वाला कोई और नहीं सरकार है – जीतू पटवारी

सरकार मे थोड़ी सी शर्म है तो आबकारी मंत्री का इस्तीफा दिलवाएं - पटवारी सागर…

3 hours ago

सागर में जहरीली शराब का कहर: मौत का आंकड़ा 22 पहुंचा, 112 बीमार

बंडा क्षेत्र में संदिग्ध अमानक/अवैध शराब के सेवन से मचा हड़कंप, पिता-पुत्र समेत 22 लोगों…

3 hours ago

सागर में जहरीली शराब का कहर: 11 मौतों से मचा हड़कंप, 35 से ज्यादा लोग अस्पताल में

आबकारी विभाग और पुलिस पर गिरी गाज, कई अधिकारी निलंबित | ललितपुर से शराब सप्लाई…

1 day ago

श्रीकृष्ण, करूक्षेत्र और प्रबंधन

महाभारत और श्रीमद्भगवद्गीता के संदर्भों से यह अकाट्य रूप से सिद्ध होता है कि श्रीकृष्ण…

3 days ago

मध्यप्रदेश – कार्य समिति के निर्णायो के क्रियान्वयन पर फोकस

राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में दो दिवसीय चली बीजेपी कार्य समिति की बैठक…

3 days ago

राम मंदिर प्रबंधन में बड़ा बदलाव, पहली बार नियुक्त हुआ CEO

अयोध्या। भारतभवः  श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम से जुड़ी चोरी की घटना के…

5 days ago