अपराध

गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या से पंजाब में सनसनी

चंडीगढ़।  शनिवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने चार सौ से ज्यादा लोगों की सुरक्षा कम करने के एक दिन बाद ही मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई है। सरकार ने जिन लोगों की सुरक्षा काम की थी उनमे  सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा भी कम की गई थी।  एक दिन बाद ही अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और मार डाला। उनके ऊपर हुई गोलीबारी में उनके दो साथी घायल हुए हैं।is घटना से पंजाब में सनसनी फ़ैल गयी पंजाब  पुलिस के डीजीपी ने प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धू मूसेवाला के ऊपर मानसा के जवाहर के गांव में हमला हुआ था। गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी और कनाडा में बैठे गैंगेस्टर गोल्डी ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसने सोशल मीडिया में पोस्ट डाल कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है

गौरतलब है पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मूसेवाला कांग्रेस में शामिल हुए थे और विधानसभा का चुनाव लड़े थे। मूसेवाला के पास पहले करीब 10 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी थे। मान सरकार के सुरक्षा घटाने के बाद उनके पास सिर्फ दो सुरक्षाकर्मी बचे थे। तभी सुरक्षा घटाए जाने के बाद उन्होंने अपने वकील से बात की थी। इस बातचीत में उन्होंने अपनी जान का खतरा बताया था। मूसेवाला ने कहा था कि पंजाब सरकार ने अचानक बिना कोई नोटिस दिए उनकी सुरक्षा घटा दी है। ऐसे में इसके लिए कोई दूसरा इंतजाम करना होगा। ध्यान रहे मूसेवाला अपने गानों को लेकर विवाद में रहे हैं। उनके ऊपर गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप भी लगा है।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला अपने साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। गाड़ी वे खुद चला रहे थे। मानसा के एक गांव के पास काले रंग की गाड़ी में सवार दो हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है। अज्ञात हमलावरों की अंधाधुंध फायरिंग में मूसेवाला और उनके दो साथियों को गोली लगी। घटना के बाद सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मानसा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनके दो अन्य साथियों को भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मूसेवाला को 67 हजार से ज्यादा वोट मिले थे लेकिन वे हार गए थे। उन्हें हराने वाले आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने थे देश का जाने पहचाने चेहरे और और मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राजनीति भी गर्म हो गई है भाजपा ने इस हत्याकांड के लिए सीधे सीधे अरविन्द केजरीवाल और पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा किया है तो इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने की कोशिश की है. कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के होनहार नेता और प्रतिभाशाली गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से वह बहुत दुखी और स्तब्ध हैं. उन्होंने कहा कि मूसेवाला के प्रियजनों और दुनियाभर के उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि प्रतिभाशाली गायक सिद्धू मूसेवाला जी की हत्या की खबर बहुत कष्टदायी है, इसने हम सभी को स्तब्ध कर दिया।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

1 hour ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

9 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago