सिनेमा

मशहूर गायक केके का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पंजाबी  गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या के दो इन बाद ही बॉलीवुड और संगीत प्रेमियों को एक और खबर से गहरा आघात लगा है मशहूर गायक केके का निधन हो गया है। वह कोलकाता में थे और कान्सर्ट में परफार्म कर रहे थे। तभी उनकी अचानक तबीयत  बिगड़ गई। खबरों में बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। उनकी आयु 53 साल थी। इतनी कम उम्र में उनकी मौत की खबर उनके चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। बालीवुड में वह एक जाना माना नाम था। उनका पूरा नाम कृष्ण कुमार कुन्नथ था। लेकिन वह केके नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाये हैं। युवाओं के बीच में वह काफी प्रसिद्ध थे। उनकी मौत के कुछ समय पहले वह कान्सर्ट में गाना गा रहे थे। हार्टअटैक से केके का निधन हुआ है भारतीय संगीत में इनसे कई गाने है जो केके की आवाज में ही पहचान बनाये हुए है । उनके निधन पर राजनीती और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने दुःख जताया है ।

प्रधानमंत्री मोदी ने केके के निधन पर दुख जताया है। लोग जितना उनके चेहरे से उन्हें नहीं जानते थे, उतना उनकी आवाज से उन्हें पहचान लेते थे। हम दिल दे चुके फिल्म का गाना ‘ऐसा क्या गुनाह किया जो लुट गए’ ने उन्हें आम लोगों को बीच उन्हें काफी प्रसिद्ध कर दिया था। मौत के कुछ ​मिनट पहले वह अपने प्रशंसकों के बीच गाना गा रहे थे। जहां उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और यह कान्सर्ट उनके जीवन को अंतिम कान्सर्ट साबित हुआ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

मध्यप्रदेश /सागर/देवरी सागर/देवरी। देवरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो…

14 hours ago

लोकतंत्र के सवाल पर सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पैदल मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर, 8 अक्टूबर 2026। भारतभवः दिल्ली में विपक्षी नेताओं के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई…

14 hours ago

नहीं रहे बॉलीवुड के क्रांतिवीर ” नाना पाटेकर “

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75…

20 hours ago

देवरी में अवैध खाद भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील

सागर देवरी। किसानों की शिकायत पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने…

20 hours ago

बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया घर, मुख्यमंत्री ने दो चीते किए रिलीज…

2 days ago

राहुल-प्रियंका हिरासत में, 8 घंटे चला विपक्ष का सत्याग्रह

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, दिल्ली में सियासी टकराव तेज नई दिल्ली।…

2 days ago