खेल जगत

सागर के कूडो खिलाड़ियों ने जीते 84 मैडल

सागर के कूडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिताओं में जीते 84 मैडल

नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कूडो खिलाडियों का किया सम्मान

कूडो खिलाड़ियों ने मनाई दीवाली अक्षय कुमार के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मस्थली बारदोली सूरत गुजरात मे 13वी राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता, तीसरी फेडरेशन कप एवं 14वी अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 31 अक्टूबर 2022 तक किया गया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित की गई थी। ज्ञात हो कि कूडो खेल को भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है एवं केंद्रीय शासन की नौकरियों में कूडो खेल के खिलाड़ियों को आरक्षण प्राप्त होने लगा है। कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया के चेयरमैन फ़िल्म कलाकार अक्षय कुमार ने बारदोली में आकर कूडो खिलाड़ियों का उत्शावर्धन किया एवं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर फेडरेशन के प्रेजिडेंट हंशी मेहुल वोरा, जनरल सेक्रेटरी विस्पी खराड़ी, कोषाध्यक्ष जैस्मिन मकवाना एवं जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. ऐजाज़ खान एवं फेडरेशन के पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश कूडो टीम के 111 खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के प्रेजिडेंट डॉ. मोहम्मद ऐजाज़ खान के नेतृत्व में भाग लिया। प्रदेश सचिव हरिकांत तिवारी एवं शुभम राठौर मध्य प्रदेश टीम के कोच थे। मध्यप्रदेश की टीम में सागर के 51 खिलाड़ी शामिल थे। जिन्होंने 13वी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 13 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक एवं 11 कांस्य पदक जीते। तीसरी कूडो फेडरेशन कप में सागर के कूडो खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 7 रजत एवं 7 कांस्य पदक जीते वही अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो ओरतियोगिता में 12 स्वर्ण, 7 रजत एवं 9 काँस्य पदक जीते।
सागर के 7 खिलाड़ियों मोहम्मद सोहेल खान, शैलेन्द्र कुर्मी, सौरभ सिंह, प्रियंका इक्का, नायाब अली, गीतिका पटेल, वैष्णवी सिंह ने तीनों प्रतियोगिताओ में स्वर्ण पदक जीता ।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ीः
फातिमा शेख,हर्षिता तिवारी, अनिकेत यादव, शैलेन्द्र कुर्मी, गौतम सिंह, सौरभ सिंह, प्रियंका इक्का, अक्षय विश्वकर्मा, अमनजीत सिंघा, नायाब अली, वैष्णवी ठाकुर, शदफ़ खान, आभ्या पुरोहित, उत्कर्ष पटेल, गीतिका पटेल, संचित जैन, सोहेल खान, संबोधि नायक।
सागर आगमन पर आज मध्यप्रदेश कूडो एसोसिएशन के चेयरमैन नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने अपने निवास पर खिलाड़ियों का सम्मान किया। विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि आप ऐसे ही सागर नगर का नाम रौशन करो हम आपको श्रेष्ठ खेल सुविधाएं सागर में दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही केंद्र शाशन की तरह मध्य प्रदेश में भी कूडो खिलाड़ियों को नौकरियों में आरक्षण प्रदान किया जाए इस प्रयास किया जा रहा है।  कूडो मध्य प्रदेश के कोषाध्यक्ष नीरज यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

संवाददाता सागर 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

1 day ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

4 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

6 days ago