“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी का दिल”

सागर : सुरखी विधानसभा के ग्राम खेजरामाफी, चंद्रापुर, झिला एवं बटयावदा स्थित शासकीय हाई स्कूलों में आयोजित मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष एवं युवा लोकप्रिय नेता आकाश सिंह राजपूत ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान श्री आकाश सिंह राजपूत ने छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स ड्रेस प्रदान कर उनका सम्मान किया तथा उन्हें शिक्षा, अनुशासन और खेलों के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का नया मार्ग प्रशस्त कर रही है और बेटियों सहित सभी विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर श्री राजपूत ने कहा कि शिक्षा ही किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से सुरखी विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में पिछले दिनों सुरखी विधानसभा के सभी शासकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सौगात देकर विद्यार्थियों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही वर्तमान में निशुल्क AGR प्रतियोगी कक्षाओं का संचालन भी किया जा रहा है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा, आधुनिक संसाधन और उज्ज्वल भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना है। विद्यालय परिसरों में श्री राजपूत ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं और वृक्ष हमारा जीवन हैं। जिस प्रकार बच्चों का उज्ज्वल भविष्य राष्ट्र की प्रगति का आधार है, उसी प्रकार हरियाली हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।” उन्होंने आगे कहा, “आज बच्चों के बीच समय बिताकर मन को आत्मीय सुकून मिला। उनका उत्साह, मुस्कान और अपनापन मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव है। ऐसे कार्यक्रम समाज और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा, संस्कार और आधुनिक संसाधनों के माध्यम से हम अपने क्षेत्र के बच्चों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।” कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा श्री आकाश सिंह राजपूत का आत्मीय स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर शिक्षा, खेल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजकुमार कपूर, सुरेंद्र रघुवंशी, आयुष श्रीवास्तव, शैतान सिंह राजपूत, दीपेंद्र राजपूत, गोविंद राजपूत, सूरज लोधी, रामकुमार सेन, अनुराग पाठक, आनंद साहू, हेमराज पटेल, दीपक राजपूत, कपिल ठाकुर, अंकित ठाकुर, चार्ली यादव, रवि यादव, सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, जनसहभागिता और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत संगम देखने को मिला।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *