संस्कृति

बाबा जयगुरुदेव संगत के तत्वाधान में दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन

देवरी कला- जय गुरुदेव नाम प्रभु का देवरी की कृषि उपज मंडी प्रांगण में जय गुरुदेव संगत सागर के तत्वाधान में दो दिवसीय सत्संग भंडारा एवं नाम दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया सत्संग कार्यक्रम में उज्जैन से आए बाबा उमाकांत महाराज जी ने उपस्थित संगत को प्रिय वचन के रूप में अनमोल वाणी अपने मुखारविंद से सुनाई जिसका उपस्थित संगत ने ह्रदय से रसपान किया बाबाजी ने अपने प्रिय वचनों में उपस्थित संगत से अपील की कि मनुष्य शरीर का असली उद्देश्य जीते जी प्रभु को पाना है माता पिता बड़े बुजुर्गों का सम्मान करो चरित्रवान बनो संस्कारवान बनो हिंसा हत्या आत्महत्या कभी मत करो जल बचाओ मां बहनों की लाज बचाओ पेड़ों को बचाओ मांस मदिरा का सेवन कभी मत करो महाराज जी की वाणी को सुनने के लिए सागर जिले एवं मध्य प्रदेश के कोने-कोने से संगत एक दिन पहले ही कृषि मंडी प्रांगण में जुड़ने लगी थी सत्संग के दिन हजारों की संख्या में गुरु संगत प्रेमी उपस्थित रहे एवं बाबा जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस दौरान स्थानीय प्रशासन अनुविभागीय अधिकारी सीएल वर्मा पुलिस थाना प्रभारी आशीष शर्मा सहित प्रशासन ने बेहतरीन व्यवस्थाएं बनाएं जिसकी उपस्थित संगत ने सराहना की सत्संग का कार्यक्रम 9 एवं 10 सितंबर को आयोजित होगा उपस्थित गुरु संगत ने अपील है कि सत्संग के दोनों दिन अधिक से अधिक संख्या में मंडी प्रांगण में उपस्थित होकर धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाएं।

संवाददाता देवरी कला

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

27 mins ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

37 mins ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

1 hour ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago