राजनीतिनामा

महिला कांग्रेस ने धरना देकर मुख्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग की

महिला एवं बाल विकास विभाग में पोषण आहार की परिवहन में हुए 200 करोड़ रुपए के घोटाले के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिला कांग्रेस ने धरना देकर मुख्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के निर्देशन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सैयद मेहजबीन अली द्वारा आयोजित हुए इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ साथ ही निर्वाचित पार्षदों जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों पार्षद प्रत्याशियों सेवादल युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफे की मांग की। कांग्रस ने आरोप लगाया अनाज के परिवहन में 200 करोड़ से भी अधिक के घोटाले से यह प्रमाणित हुआ मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार घोटालों की सरकार प्रदेश की भाजपा सरकार नौनिहाल बच्चों गर्भवती महिलाओं और लाचार मरीजों के मुंह से निवाला छीनने में भी पीछे नहीं भाजपा की सरकार में गांव की चौपाल से लेकर भोपाल के गलियारों तक हर तरफ भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान सरकार ने पोषण आहार के परिवहन में गरीब महिलाओं और छोटे बच्चों के हकों पर डाका डाल कर 200 करोड़ रुपए का घोटाला किया सागर/ प्रदेश भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान धरना प्रदर्शन का संचालन हेमराज रजक व आभार प्रदर्शन सिंटू कटारे ने किया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष सैयद महजबीन अली ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के महकमे ने पोषण आहार के परिवहन में गरीब महिलाओं और छोटे बच्चों के हकों पर डाका डाल कर 200 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। उनके इस कृत्य से उन्हें खुद को बहनों का भाई और बच्चों के मामा कहने का हक खत्म कर लिया है। उन्होंने सागर की आंगनबाड़ियों तथा स्कूलों में पोषण आहार तथा मध्यान भोजन समेत जिला अस्पताल में भी भोजन व्यवस्था में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा सागर संभाग के प्रभारी (मीडिया) डॉ संदीप सबलोक ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में गांव की चौपाल से लेकर भोपाल के गलियारों तक हर तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। शिवराज सिंह चौहान और उनके नुमाइंदे प्रदेश के नौनिहाल बच्चों गर्भवती महिलाओं और लाचार मरीजों के मुंह से निवाला छीनने से भी नहीं चूक रहे है। आंगनबाड़ियों के अनाज परिवहन में 200 करोड़ से भी अधिक के घोटाले से यह प्रमाणित हो गया है मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार घोटालों की सरकार है।

गोवर्धन रैकवार ने कहा कि स्कूटर और मोटरसाइकिल पर अनाज का परिवहन सिर्फ भाजपा की सरकार में ही संभव है। सुरेंद्र चौबे ने इस घोटाले को प्रदेश के इतिहास में शर्मनाक बताया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि यह विरोध अब धरना प्रदर्शन से रुकने वाला नहीं है। महेश जाटव ने इस घोटाले के लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बर्खास्तगी की मांग की। महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान ने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं की थाली में चोरी बहुत बड़ा पाप है। डॉ किरण लता सोनी ने इस घोटाले को सतीश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। शरद पुरोहित ने कहा कि इस घोटाले को गली मोहल्लों तक लेकर जाएंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आयोजित किए गए प्रांत व्यापी धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुनील जैन, मुन्ना चौबे, जितेन्द्र सिंह चावला, राजेश टुटेजा, प्रदीप गुप्ता, नितिन पचौरी, पार्षद रोशनी खान व रिचा सिंह, नीलोफर चमन अंसारी, सुनील पावा अलीम खान तज्जू साजिद राईन, महेंद्र दुबे, हरिश्चंद्र सोनवार, सीमा, आयशा हाशमी, किश्वर जान, सोमी खान, मेघा विश्वकर्मा, लक्ष्मी, मीना, कुसुम, राधाबाई सेन, नजमा बेगम, खुर्शीदा बेगम, उषा खान, बेबी, नईम बेगम, रेखा, साजिदा बेगम, शमा, समीना, अर्चना, राबिया, अंकुर यादव, आनंद हैला, संजय सहारा, रामगोपाल यादव संजय व्यास, इम्तियाज हुसैन वसीम खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने उपस्थित होकर इस घोटाले के लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से इस्तीफे की मांग की। भवदीय डॉ संदीप सबलोक प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता MPCC मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी।

संवाददाता सागर शहर 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर में 5 होटल-रिसॉर्ट पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, खामियां मिलने पर सील

जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन सख्त, रूसल्ला और बहेरिया क्षेत्र में संयुक्त टीम की…

49 mins ago

जहरीली शराब कांड- 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सागर | विशेष संवाददाता मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद…

20 hours ago

NH-44 पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन 20 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

बांदरी से मालथौन टोल तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, ढाबे-होटल और टपरे हटाए गए सागर।…

21 hours ago

भारत की परमाणु ताकत पर बड़ा दावा-190 हथियार, 225 तक पहुंचने का अनुमान

नई दिल्ली। भारतभवः  भारत की परमाणु क्षमता को लेकर अमेरिका की संस्था फेडरेशन ऑफ अमेरिकन…

1 day ago

भाजपा के चंदे का रिकॉर्ड, कांग्रेस से सात गुना आगे

पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,472.8 करोड़, कांग्रेस के हिस्से आए ₹207.17 करोड़…

2 days ago

अवैध जहरीली शराब – जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु…

3 days ago