धर्म-ग्रंथ

दीपावली पर बन रहा दुर्लभ बुधादित्य योग, गज पर सवार होकर आएंगी मां लक्ष्मी

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार दीपावली पर विशेष संयोग, सुख-समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की उम्मीद

दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि सुख, समृद्धि और नई उम्मीदों का उत्सव भी है। इस बार दीपावली पर ग्रहों का एक विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार रविवार को दीपावली के अवसर पर बुधादित्य योग रहेगा। वहीं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मां महालक्ष्मी इस बार गज यानी हाथी पर सवार होकर पृथ्वी पर आगमन करेंगी।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मां लक्ष्मी का गज पर आगमन विशेष शुभ संकेत माना जाता है। इसे व्यापार, व्यवसाय, कृषि और आर्थिक समृद्धि के लिहाज से अनुकूल माना गया है।

श्री मातंगी ज्योतिष केंद्र के ज्योतिर्विद पं. अजय कृष्ण शंकर व्यास के अनुसार रविवार को दीपावली पड़ना और मां लक्ष्मी का गज वाहन पर आगमन विशेष महत्व रखता है। ज्योतिषीय मान्यताओं में हाथी को ऐश्वर्य, वैभव, स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ऐसे में यह संयोग व्यापारियों, कारोबारियों और किसानों के लिए शुभ फल देने वाला माना जा रहा है।उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के अनुसार हिंदू पंचांग में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। इसी महीने कृष्ण पक्ष की एकादशी से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होती है।कार्तिक कृष्ण पक्ष में रमा एकादशी, गौवत्स द्वादशी, धनतेरस, धन्वंतरि जयंती, नरक चतुर्दशी और दीपावली जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं। वहीं शुक्ल पक्ष में अन्नकूट, भाई दूज, सौभाग्य पंचमी, सूर्य छठ पूजा, गोपाष्टमी, आंवला नवमी, देव प्रबोधिनी एकादशी, वैकुंठ चतुर्दशी और कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है।पंचांग की गणना में स्थानीय समय और भारतीय मानक समय के अंतर के कारण कई बार त्योहारों की तिथियों को लेकर विशेष परिस्थितियां बन जाती हैं। इस बार भी धनतेरस और नरक चतुर्दशी की तिथियों को लेकर ऐसी ही स्थिति सामने आई।धनतेरस का संबंध प्रदोष काल से माना जाता है। दी गई पंचांग गणना के अनुसार त्रयोदशी तिथि 7 नवंबर को सुबह 10:50 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

E-20 पेट्रोल पर फिर घमासान: राहुल गांधी ने बताया ‘420’

 कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…

4 hours ago

श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

श्रीरामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की श्रीरामराजा लोक…

1 day ago

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों को 9 अप्रैल तक देना…

1 day ago

हिरासत में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की उलटी गिनती, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

 जांच एजेंसियों की मनमानी पर लगेगी लगाम नई दिल्ली। किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने…

2 days ago

यूजीसी के नियमों पर सरकार का यू-टर्न! विरोध के आगे झुकी केंद्र सरकार

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिए पुनर्विचार के संकेत, कमेटी बनाने पर भी विचार। सामान्य…

2 days ago

राज्यसभा चुनाव विवाद – तीन सांसदों को हाईकोर्ट की आखिरी चेतावनी

 जवाब नहीं दिया तो छिन जाएगा अधिकार जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्यसभा चुनाव से…

3 days ago