युवा शक्ति

बाल तस्करी से निपटने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

ज्ञानोदय विद्यालय के एनएसएस विद्यार्थियों को बालतस्करी एवं बालधिकारों की दी गई जानकारी 

बाल तस्करी से निपटने के लिए बहुस्तरीय पहल बिषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सागर/ तिली क्षेत्र स्थित शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में 2 फरवरी गुरुवार को विद्यालय प्राचार्य के मार्गदर्शन में आवाज संस्था एवं विद्यालयीन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में परवाह नामक बाल तस्करी से निपटने के लिए बहुस्तरीय पहल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें आवाज संस्था की जिला कोऑर्डीनेटर मालती पटेल ने बालधिकार, बाल अपराध, ट्रेफ़किंग व पोक्सो एक्ट की दी जानकारी दी साथ ही बच्चों के साथ घटित होने बाले बिभिन्न प्रकार के अपराधों व उनसे बचने के उपाय बताते हुए कहा कि बच्चे जब भी घर से बाहर कही जाए तो परिवार बालों को सही बताकर ही जाए घर बालों से झूंठ न बोले और अगर कभी किसी मुसीबत में फस भी जाये तो उस मुशीबत से निकलने का अंत तक हर संभव प्रयास करें।

कृपया यह भी पढ़ें –

सभी बच्चे अपने पास सुरक्षा संस्थाओं से जुड़े फोन नम्बर जरूर रखें जिसमे विशेषकर रेल हेल्प लाईन-139, हेल्प लाईन नम्बर 181, आपातकालीन पुलिस हेल्प नम्बर 100, चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098, आदि की जानकारी भी दी। इस दौरान “आवाज” एनजीओ से सिद्धार्थ तिवारी, ज्ञानोदय विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र कुमार लोधी, उच्च माध्यमिक शिक्षक सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सहित एनएसएस व स्काउट गाईड के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव टलने के आसार, 2028 तक हो सकता है इंतजार

मध्यप्रदेश में अगले साल जून-जुलाई में प्रस्तावित पंचायत चुनावों पर टलने के बादल मंडराने लगे…

16 hours ago

परिसीमन – मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव 44 लोकसभा – 345 विधानसभा सीट !

2051 तक राज्यों के बीच सीटों का अनुपात नहीं बदलेगा; महिला आरक्षण लागू होने पर…

20 hours ago

लोकसभा में 850 सीटों का रास्ता साफ करने की तैयारी

 2029 से महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण कैबिनेट ने संविधान संशोधन विधेयक को दी मंजूरी;…

23 hours ago

सागर – 29 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा, जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव करेंगे जनसभा को संबोधित

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत होगा आयोजन, मोतीनगर से शुरू होकर नमक मंडी पहुंचेगी…

2 days ago

MP में चुनाव से दो साल पहले भाजपा का मिशन 230

हर विधानसभा में तैनात किए सेवा दूत; 25 दिन तक जनता की नब्ज टटोलेंगे मध्यप्रदेश…

2 days ago

103 दिन बाद संसद के विशेष सत्र, महिला आरक्षण और परिसीमन पर दांव

केंद्र सरकार ने आखिरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने का फैसला कर लिया है। मानसून…

2 days ago