नवाचार

प्रसिद्ध पार्श्वगायक कैलाश खेर के गीतों से होगा खुरई डोहेला महोत्सव का शुभारंभ

देश के दिग्गज सिने गायकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे तीन दिवसीय खुरई डोहेला महोत्सव-2026 का शुभारंभ 5 अप्रैल की शाम छह बजे से होगा। खुरई के एतिहासिक किला मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस देश के प्रसिद्ध पार्श्वगायक कैलाश खेर इस आयोजन में अपनी प्रस्तुति देंगे।  पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा 11 वर्ष पहिले आरंभ किए गए तीन दिवसीय डोहेला खुरई महोत्सव में अभी तक बालीवुड के ख्यातिप्राप्त शीर्षप्लेबैक सिंगर, भजन गायक और कुमार विश्वास जैसे कवि अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। यह आयोजन पिछले पांच वर्षों से तीनों दिन सोशल मीडिया पर पाप ट्रेंड करता है। लाखों दर्शक हर शाम किला मैदान के भव्य मैदान में इस आयोजन के लिए जुटते हैं लेकिन चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के कारण सभी दर्शक परिवार सहित इन प्रस्तुतियों का आनंद लेते हैं। कार्यक्रम के आरंभ व समापन पर होने वाली रंगारंग आतिशबाजी का एक अलग ही आकर्षण होता है।
                                   इस वर्ष खुरई के युवा और विद्यार्थियों के विशेष आग्रह पर खुरई डोहेला महोत्सव को जनवरी के स्थान पर अप्रैल माह में आयोजित किया गया है ताकि भीषण सर्दी और वार्षिक परीक्षाओं में व्यवधान से मुक्त होकर आयोजन का भरपूर आनंद लिया जा सके। खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने इस आयोजन को बुंदेलखंड व प्रदेश का प्रमुख आयोजन बनाने के लिए अनेक स्तरों पर निरंतर परिश्रम करके इस आयोजन को व्यवस्थित व गरिमापूर्ण बनाया है। उन्होंने आयोजन स्थल खुरई किले तथा इससे सटे हुए तालाब व डोहेला जल मंदिर के सौंदर्यीकरण पर योजनाबद्ध तरीके से काम किया और इस स्थान को एक प्रमुख पर्यटन स्थल बना दिया। दर्शकों को बैठने के लिए निरंतर मैदान में सुधार कार्य किए गए। किले के भीतर स्थित मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, डोहेला परिसर स्थित कुंड में आकर्षक प्रकाश संयोजित फाउंटेन लगाए गए, पार्क तथा ग्रीन ग्रास से पूरे मैदान को सज्जित किया गया। आयोजन स्थल तक सुगमता से पहुंचने और निकासी को द्वारों की संख्या बढ़ाई गई और इस वर्ष सीसीटीवी तथा स्टेडियम के स्टेयर्स ने आयोजन स्थल को ज्यादा सुविधाजनक बना दिया है। खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता, सागर तथा आसपास के जिलों से आने वाले दर्शकों को खुरई डोहेला महोत्सव -2026 में पधार कर मेला प्रांगण की दूकानों पर उपलब्ध विविध सामग्री की खरीददारी करने और साथ में देश के प्रसिद्ध आर्टिस्ट की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेने हेतु स्वागत किया है। प्रशासन ने आयोजन हेतु पार्किंग, बैठक व्यवस्था, पेयजव, सुरक्षा जैसे सभी प्रकार के व्यापक इंतजाम किए हैं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

छतरपुर में यात्री बस से पटाखों की अवैध ढुलाई का खुलासा, कंडक्टर गिरफ्तार

7 बोरों में भरे पटाखे जब्त, बस सहित कुल 20.50 लाख रुपये की सामग्री बरामद;…

1 day ago

मध्यप्रदेश – डिप्टी CM के OSD पर एक करोड़ लेने का आरोप

₹930 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में नया मोड़!  भोपाल | भारतभवः न्यूज़ मध्य प्रदेश की…

1 day ago

जंतर-मंतर जाने से रोकने की अपील क्यों?

दिल्ली पुलिस के कदम पर उठे सवाल नई दिल्ली। लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार है…

1 day ago

एलन मस्क का सवाल—क्या अंबानी हैं असली बॉस ?

भारत में स्टारलिंक की एंट्री पर एलन मस्क का सवाल—क्या अंबानी हैं असली बॉस? 165…

1 day ago

जीएसटी कॉउंसिल की बैठक में व्यापारियों को राहत

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की 53वीं…

1 day ago

30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

मध्यप्रदेश /सागर/देवरी सागर/देवरी। देवरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो…

2 days ago