अर्थज्ञान

यह अमृतकाल का नहीं मित्रकाल का बजट – राहुल गाँधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पेश किए बजट को सर्वस्पर्शी कहा जा रहा है खासकर लम्बे आरसे के बाद मध्यमवर्ग को इस बजट में साधने का प्रयाश किया गया है इसी कारन मोदी ने इसे अमृत काल का बजट कहा तो उस पर तंज करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे ‘मित्रकाल’ का बजट बताया। गौरतलब है कि राहुल गांधी बार बार आरोप लगाते रहे हैं कि केंद्र सरकार की हर योजना से प्रधानमंत्री के कुछ उधोगपति मित्रों को लाभ होता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बजट की आलोचना की और इसे बिना दृष्टि के बताया। भारत जोड़ो यात्रा से लोटे राहुल गांधी बुधवार को बजट पेश किए जाते समय लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। बाद में उन्होंने बजट पर कहा कि इससे साबित होता है कि सरकार के पास भारत के भविष्य निर्माण की कोई रूपरेखा नहीं है।

कृपया यह भी पढ़ें –

उन्होंने ट्विट किया- मित्रकाल बजट में रोजगार सृजन को लेकर कोई दृष्टिकोण नहीं है। महंगाई से निपटने के लिए कोई योजना नहीं है। असमानता दूर करने का कोई इरादा नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट की आलोचना करते हुए कहा- बजट दो चार राज्यों के चुनाव को देखते हुए पेश किया गया है। यह बजट नहीं इलेक्शन स्पीच है। जो भी बातें उन्होंने बाहर कही है उसे इस बजट में डालकर दोहराया गया है। वजट में महंगाई में इजाफा है जिस पर ध्यान देना चाहिए था। खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा- उन्होंने कहा था कि वे हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे। सरकारी भर्तियों के लिए भी कुछ भी नहीं हुआ। गरीब, बेरोजगार के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा- बजट से पता चलता है कि यह सरकार लोगों और आजीविका के बारे में उनकी चिंताओं से कितनी दूर है। यह एक संवेदनहीन बजट है, जिसने अधिकांश लोगों की आशाओं को धोखा दिया है। उन्होंने कहा- नई कर व्यवस्था का विकल्प चुनने वालों की छोटी संख्या को छोड़ कर कोई कर कम नहीं किया गया। ‘तर्कहीन’ जीएसटी दरों में कोई कटौती नहीं की गई है। नई कर व्यवस्था को डिफॉल्ट विकल्प बनाना ‘घोर अनुचित’, है। जहा सरकार इस बजट को भविष्य के भारत की आर्थिक नीव रखने वाला बता रही है तो विपक्ष लगातार इसमें कमियां निकल रहा है ।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बाबरी विध्वंस की यादें आज भी सोनिया गांधी को करती हैं भावुक

मोदी और RSS पर भी साधा निशाना बोलीं– 6 दिसंबर 1992 को फूट-फूटकर रोई थी,…

15 hours ago

E-20 पेट्रोल पर फिर घमासान: राहुल गांधी ने बताया ‘420’

 कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…

1 day ago

श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

श्रीरामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की श्रीरामराजा लोक…

2 days ago

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों को 9 अप्रैल तक देना…

3 days ago

दीपावली पर बन रहा दुर्लभ बुधादित्य योग, गज पर सवार होकर आएंगी मां लक्ष्मी

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार दीपावली पर विशेष संयोग, सुख-समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की…

3 days ago

हिरासत में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की उलटी गिनती, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

 जांच एजेंसियों की मनमानी पर लगेगी लगाम नई दिल्ली। किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने…

3 days ago