अपराध

मयंक साहू हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन – मुख्य आरोपी गिरफ्तार एक फरार

सागर। शहर के चर्चित मछरयाई हत्याकांड में आखिरकार सागर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एक महीने से ज्यादा समय तक पुलिस को चकमा देकर गुजरात, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में ठिकाने बदलते रहे 10-10 हजार के इनामी आरोपी मनु सोनी और मुख्य आरोपी यश सोनी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। हालांकि मामले का एक अन्य आरोपी ओम अहिरवार अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 21 मई 2026 की रात विवेकानंद वार्ड स्थित गोंड बब्बा चबूतरा इलाके में पुरानी दुश्मनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोपियों ने ओम साहू और उसके भाई मयंक साहू से विवाद के बाद फायरिंग कर दी। गोली लगने से मयंक साहू गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि ओम साहू पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन तीन मुख्य आरोपी लगातार पुलिस से बचते रहे और अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदलकर फरारी काटते रहे।पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों फरार आरोपी परिवार के सदस्यों की जमानत के लिए पैसों का इंतजाम करने सागर लौट रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर के प्रवेश मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई।19 और 20 जून की रात बम्हौरी रेगुवा रेलवे आउटर पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तीनों आरोपी भागने लगे। इसी दौरान मनु सोनी निर्माणाधीन रेलवे पुल से नीचे कूद गया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से लगभग 20 ग्राम एमडी ड्रग भी बरामद हुई।

ललितपुर से दबोचा गया मुख्य आरोपी

मनु की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीमें लगातार दबिश देती रहीं। आखिरकार रविवार को मुख्य आरोपी यश सोनी को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से गिरफ्तार कर सागर लाया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा भी बरामद कर लिया है।जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपियों के नाम से सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश वायरल कर शहर में दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी। जांच में पता चला कि यह काम एक विधि-विरुद्ध बालक ने केवल सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया था और उसका आरोपियों से कोई सीधा संबंध नहीं था।पुलिस के अनुसार आरोपी मनु सोनी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट सहित लगभग 25 मामले दर्ज हैं, जबकि यश सोनी पर करीब 8 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।अब तक इस चर्चित हत्याकांड में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की विशेष टीमें फरार आरोपी ओम अहिरवार की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

19 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

19 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

19 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago