लोकतंत्र-मंत्र

सागर को मिली बड़ी रेल सौगात, अब सप्ताह में दो दिन दौड़ेगी अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस

सागर। लंबे समय से दिल्ली के लिए बेहतर रेल सुविधा की मांग कर रहे सागर वासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। रेलवे बोर्ड ने गाड़ी संख्या 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस की आवृत्ति बढ़ाते हुए इसे साप्ताहिक के बजाय सप्ताह में दो दिन चलाने की मंजूरी दे दी है। सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने इसे सागर और आसपास के जिलों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने बताया कि उन्होंने व्यापारियों, विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और नौकरीपेशा लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। अब रेल मंत्रालय द्वारा इस मांग को स्वीकार कर लिया गया है।इस ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुविधाजनक समय है। हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रात लगभग 11 बजे रवाना होने वाली यह ट्रेन अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे सागर पहुंचती है। इससे यात्रियों को आरामदायक रात्रि यात्रा का लाभ मिलेगा और दिनभर का समय भी बचेगा।

अब तक दिल्ली जाने वाले अधिकांश व्यापारियों को गोंडवाना एक्सप्रेस पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसके लिए दोपहर से ही यात्रा की तैयारी करनी पड़ती थी। नई व्यवस्था से व्यापारियों का बहुमूल्य समय बचेगा, वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली जाने वाले विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।इस फैसले का लाभ केवल सागर ही नहीं बल्कि दमोह, कटनी और आसपास के जिलों के हजारों यात्रियों को भी मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनभावनाओं के अनुरूप रेल सुविधाओं का विस्तार कर रही है और क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत

उत्तरप्रदेश से आयी चौकाने वाली खबर में माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे…

17 hours ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – दतिया “कोई भी जीते हारेंगे तो नरोत्तम ही”

मध्य प्रदेश के दतिया विधान सभा उप चुनाव में गजब का पेंच फंसा है कि…

4 days ago

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

5 days ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

6 days ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

6 days ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

6 days ago