अपराध

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी

सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। पैराडाइज होटल के सामने हुई इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक पर लोहे के पाइप से हमला करते हुए आरोपी दिखाई दे रहा है।

CCTV फुटेज के मुताबिक, आरोपी ने महज 16 सेकेंड के भीतर युवक के सिर पर 14 बार वार किए। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन हमला कुछ देर तक जारी रहा।

इसी दौरान एक अन्य युवक ने बीच-बचाव करते हुए आरोपी को पकड़कर अलग किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मानस नगर निवासी 28 वर्षीय अंकित पटेल, पिता रामलाल पटेल के रूप में बताई गई है।

हत्या के पीछे क्या वजह?

फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने CCTV फुटेज को जांच में लिया है और आरोपी की तलाश के साथ-साथ वारदात के पीछे की वजह पता करने में जुटी है।दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने एक बार फिर शहर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की पूरी कहानी और आरोपी की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में रिजीम चेंज की बात

तिरंगा मार्च से पहले सियासी संग्राम तेज, प्रशांत भूषण बोले—‘बर्बरता जारी रही तो बदलनी होगी…

2 days ago

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में गांधी परिवार की एंट्री

इंडिया गेट पर माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका सवाल अब भी कायम—आखिर कौन है वह कथित…

3 days ago