अपराध

मध्यप्रदेश – पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या

दमोह।

जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात में एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान खेमाबाई (27), बेटी उर्मिला (7), बेटे उमेश (4) और एक वर्षीय राजा के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी द्वारका पटेल घर के बाहर कुल्हाड़ी लेकर बैठा रहा और किसी को पास आने पर हमला करने की धमकी देता रहा। आरोपी के चाचा हरगोविंद पटेल के मुताबिक, द्वारका ने उनसे कहा कि उसने पत्नी और बच्चों को कुल्हाड़ी से मार दिया है। उसने चाचा को भी चेतावनी दी कि पास आए तो उन पर हमला कर देगा। इसके बाद हरगोविंद दूर हो गए। सुबह करीब छह बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। डायल 112 के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू की। एसपी आनंद कलादगी के मुताबिक, आरोपी और उसकी पत्नी के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा था। पत्नी की ओर से मगरोन थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी के पिता बाबूलाल पटेल परिवार के साथ कबीरपुर पहुंचे और दामाद को समझाकर वापस लौट गए थे।

बाबूलाल ने बताया कि उनका दामाद शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता था। तीन दिन पहले भी बेटी ने फोन कर पति द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने दामाद को विवाद न करने और बेटी को अच्छे से रखने की समझाइश दी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या की वजह पत्नी के चरित्र को लेकर शक बताया है। उसे संदेह था कि उसका छोटा भाई हरिशंकर उसकी पत्नी को भगाकर ले जा रहा है। इसी शक में उसने पत्नी और बच्चों की हत्या करने की बात कही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सागर से फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। जांच के बाद चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। वारदात से पूरे गांव में मातम पसरा है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। #damohnews #bharatbhvh

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की राह बंद! अब रामलीला मैदान और बुराड़ी ग्राउंड होंगे नए ठिकाने

33 साल पुरानी व्यवस्था में बदलाव, विरोध की आवाज अब किन रास्तों से उठेगी? नई…

8 hours ago

सागर में वन विभाग की टीम पर हमला, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश का आरोप

शाहगढ़ में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला…

1 day ago

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गाँधी का पुतला

सागर में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी के बीच राहुल गांधी…

1 day ago

बुधनी में बवाल – शिवराज और सरकार आमने – सामने

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा का कोसमी गांव जहां रविवार को वन…

1 day ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन – क्या दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचा?

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कार्रवाई अब केवल देश की आंतरिक राजनीति…

1 day ago

सांदीपनि विद्यालय में राजनीतिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने कलेक्टर सागर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की…

2 days ago