देश

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना है।नई दरों के मुताबिक गेहूं की MSP में ₹25 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद गेहूं की MSP ₹2,610 प्रति क्विंटल हो गई है।

छह रबी फसलों की नई MSP इस प्रकार है:

फसल 2027-28 की MSP बढ़ोतरी
गेहूं ₹2,610 ₹25
जौ ₹2,286 ₹136
चना ₹5,958 ₹83
मसूर ₹7,390 ₹390
रेपसीड एवं सरसों ₹6,613 ₹413
कुसुम ₹7,215 ₹675

सरकार के आंकड़ों के अनुसार, कुसुम की MSP में सबसे अधिक ₹675 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सरसों में ₹413 और मसूर में ₹390 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।कैबिनेट ने किसानों को सस्ती दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए करीब ₹41,533 करोड़ की सब्सिडी को भी मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य किसानों पर उर्वरक लागत का बोझ नियंत्रित रखना है।

                                  कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III को भी मंजूरी दी है। इस योजना पर कुल ₹1,86,405 करोड़ खर्च किए जाने का प्रावधान है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अक्षय ऊर्जा की बिजली को ग्रिड तक पहुंचाने के लिए इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम विकसित किया जाएगा। योजना के तहत 135 GW तक नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण की क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।कैबिनेट बैठक में दिल्ली की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगभग ₹1,700 करोड़ की योजना को भी मंजूरी दी गई।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

14 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

14 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

15 hours ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

2 days ago

कैंसर की दवाओं की कीमत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त- 10 गुना अंतर पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भारतभवः  कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की…

2 days ago