पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार

सागर। जिले में घटित एक अत्यंत गंभीर एवं सनसनीखेज प्रकरण का पुलिस ने त्वरित एवं वैज्ञानिक जांच के माध्यम से सफलतापूर्वक खुलासा किया है। मामले में मुख्य आरोपी एक डॉक्टर है जिसने अपने दो सहयोगियों पैथोलॉजी संचालक के साथ मिलकर सुनियोजित षड्यंत्र रचते हुए अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया। दो दिन पहले कार में आग लगने से महिला की मौत की खबर की परतें जब खुलना शुरू हुई तो दिल दहला देने वाली हकीकत सामने आई पुलिस के अनुसार शनिवार की रात्रि लगभग 4 बजे आरोपी डॉक्टर अपनी पत्नी को कार में लेकर चना टोरिया टोल टैक्स के पास पहुंचा। घटना से पूर्व आरोपी द्वारा पत्नी के मायके पक्ष को फोन कर यह बताया गया कि उसकी पत्नी को हार्ट अटैक आया है और वह उसे अस्पताल लेकर जा रहा है। इसके बाद चना टोरिया के पास कार में आग लगने की घटना के पश्चात पुनः फोन कर बताया गया कि गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है और उसमें आग लग गई है।

अन्य महिला से संबंध बने हत्या का कारण


घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी डॉक्टर के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे जो क्लीनिक आती जाती रहती थी और आरोपी डाक्टर जिससे रात में बात करता था जिसके कारण पति.पत्नी के बीच लगातार विवाद होता रहता था। इसी कारण आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। इस घटना के समय आरोपी के दोनो बच्चे दूसरे कमरे में थे जिन्हे यह कहकर चुप कराया गया कि मां की तबीयत खराब है इलाज के लिये सागर जा रहे हैसहयोगियों को 2 लाख रूप्ये का लालच देकर रची साजिश

आरोपी डॉक्टर ने अपने दोनों सहयोगियों को इस अपराध में शामिल करने हेतु प्रत्येक को 2-2 लाख रुपये का लालच दिया था। तीनों के बीच पूर्व से घनिष्ठ संबंध थे जिसके चलते यह जघन्य अपराध संगठित रूप से किया गया। आरोपी डॉ पति ने पत्नी सीमा का गला दबाया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। हालांकि पीएम रिपोर्ट अभी पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। संदेह है कि आरोपी पति को जानकारी थी कि गला दबाने से पत्नी सीमा की मौत हो गई। ऐसे में यदि वह पत्नी को अस्पताल लेकर जाता तो वारदात उजागर हो सकती थी। साक्ष्यों को छिपाने के लिए उसने एक्सीडेंट की साजिश रची।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *