अपराध

हत्या के आरोपी को मकरोनिया पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

नाबालिग को जिंदा जलाकर के हत्या करने वाले सनसनी खेज के मामले में आरोपी को थाना मकरोनिया पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनाँक 12.07.2024 को सूचनाकर्ता के द्वारा थाना उपस्थित आकर लेख कराया था कि, दिनाँक 11.07.2024 को रात करीब 10.00 बजे सूचनाकर्ता का नाबालिग भाई, नई मकरोनिया निवासी अंकित अहिरवार के साथ मुर्गा खाने के लिये कमरे पर गया था और दूसरे दिन सुबह जाकर देखा तो नाबालिग भाई अर्ध जली अवस्था में कमरे में पड़ा था, कमरे का दरबाजा बाहर से लगा था, रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर जाँच में लिया जाकर मृतक का शव का पंचनामा पी. एम. कार्यवाही उपरान्त परिजनों के कथन लेख कर आरोपी अंकित अहिरवार के विरूद्ध अपराध खण्ड 103 (1) बी. एन. एस. का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त मामले में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मामले के आरोपी को अपराध पंजीयन के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर कथन लेख किये गये जो आरोपी के द्वारा मृतक के साथ मुर्गा पार्टी के दौरान अनुचित मांग की जो मृतक के द्वारा विरोध करने पर आरोपी अंकित अहिरवार के द्वारा मृतक को गैस पाईप से गला दबाकर अचेत कर अधमरी हालत में मृतक के ऊपर कपड़े डाल कर आग लगाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया, जो आरोपी के विरूद्ध अपराध खण्ड 96, 238 बी.एन.एस. एवं 3/4, 5M/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय योगदानः- उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नीलम चौधरी, थाना प्रभारी मकरोनिया उनि शिवम दुबे, सउनि कासीराम कोंदर, प्र. आर. 1637 अतुल दुबे, आर. 1099 नितिन तिवारी, आर. 70 शिव शंकर सेन, आर. 1450 बृजेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

मध्यप्रदेश /सागर/देवरी सागर/देवरी। देवरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो…

15 hours ago

लोकतंत्र के सवाल पर सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पैदल मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर, 8 अक्टूबर 2026। भारतभवः दिल्ली में विपक्षी नेताओं के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई…

15 hours ago

नहीं रहे बॉलीवुड के क्रांतिवीर ” नाना पाटेकर “

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75…

21 hours ago

देवरी में अवैध खाद भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील

सागर देवरी। किसानों की शिकायत पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने…

22 hours ago

बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया घर, मुख्यमंत्री ने दो चीते किए रिलीज…

2 days ago

राहुल-प्रियंका हिरासत में, 8 घंटे चला विपक्ष का सत्याग्रह

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, दिल्ली में सियासी टकराव तेज नई दिल्ली।…

2 days ago