कैरियर

शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया अब होगा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस

सांसद और विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ किया

नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के सतत प्रयासों के परिणाम स्वरूप शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किया गया है।म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 55 जिलों के एक-एक कॉलेज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किये है। म.प्र. के सभी 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन समारोह का मुख्य कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव  की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर से वर्चुअल प्रसारण किया गया।इसी क्रम में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मकरोनियां, सागर का उद्घाटन कार्यक्रम सांसद डॉ. लता वानखेड़े के मुख्य आतिथ्य में एवं नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद डॉ. श्रीमति लता वानखेड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हो रहे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थानों के रूप में सारे देश में मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने में समर्थ होंगे। संसदीय क्षेत्र के नरयावली विधानसभा के शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस उन्नयन करने पर मैं मुख्यमंत्री जी का कृतज्ञतापूर्वक धन्यवाद करती हूं,विधायक लारिया ने कहा कि आज म.प्र. के हर जिले में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की सौगात मिल रही है। जिले के एकमात्र शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया अब पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में जाना जाऐगा जो भारतीय ज्ञान परंपरा का केंद्र बनेगा। मेरे विधानसभा क्षेत्र को मिली इस उपलब्धि पर मैं क्षेत्र की जनता की ओर से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव  का हृदय से धन्यवाद करता हूं। सीएम डॉ.यादव प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के अनेक उल्लेखनीय कदम बढ़ा रहे है। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया, सागर में 12 विषय में स्नातकोत्तर कक्षाएं एमए-हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र एवं इतिहास, एमएससी-वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं भौतिकी, गणित, बायोटेक्नोलॉजी एवं कंप्यूटर साइंस एवं एमकॉम-वाणिज्य विषय प्रारंभ हो रहे है।इस अवसर पर सांसद वानखेडे़ एवं विधायक  लारिया ने अध्ययनरत् विद्यार्थियों को बस सुविधा के लिए हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ किया।इस अवसर पर श्री प्रभुदयाल पटेल, नगर पालिका मकरोनिया अध्यक्ष श्री मिहीलाल अहिरवार, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह राठौर, समाजसेवी श्री गुलझारी लाल जैन, कुलसचिव रानी अवंतिबाई लोधी वि.वि.सागर डॉ.शक्ति जैन, संभाग आयुक्त वीरेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत सीईओ पी.सी शर्मा, एसडीएम विजय डेहरिया, संस्था के प्राचार्य श्री जीएस रोहित डॉ. संजीव दुबे, श्री चौन सिंह, श्री अमरचंद जैन, प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

गौ माता की सेवा सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सनातनियों का शंखनाद

दूसरे चरण में 15 करोड़ हस्ताक्षरों वाला प्रार्थना पत्र गौ माता की सेवा सुरक्ष एवं…

3 hours ago

निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता समान अधिकार की दिशा में ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 109…

21 hours ago

जेन-ज़ेड के आंदोलन ने मोदी सरकार को आईना दिखाया !

भारतीय राजनीति में लंबे समय से यह धारणा बनती जा रही थी कि नरेंद्र मोदी…

1 day ago

प्रधान के इस्तीफे के साथ ही आंदोलन समाप्त

लगातार चले आंदोलन के बाद आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया।…

1 day ago

सरकार के साथ कॉकरोच जनता पार्टी की वार्ता किसी नतीजे पर नहीं

लगातार आंदोलन और जोर आजमाइश के बाद भी केंद्र सरकार के साथ कॉकरोच जनता पार्टी…

2 days ago

पेपर लीक – प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ी चुप्पी

मेडिकल में दाखिले की नीट यूजी परीक्षा के पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द होने…

3 days ago