कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। कांग्रेस के संगठन से जुड़े अभियान में हिस्सा लेने भोपाल पहुंचे राहुल गांधी ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने सरेंडर कर दिया। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी शिविरों के खिलाफ हुए ऑपरेशन सिंदूर पर कहा, ‘ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए’। उन्होंने कहा, ‘इतिहास गवाह है, यही बीजेपी-आरएसएस का कैरेक्टर है। ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपर पावर से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं हैं’। उनके इस बयान पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसीलिये राहुल गांधी को लोग पप्पू कहते है।
राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। प्रदेश में यह अभियान 10 जून से 30 जून तक चलेगा। इसके लिए राहुल ने छह घंटे में चार अलग अलग बैठकें कीं। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, ‘तीन तरह के घोड़े होते हैं। रेस वाला, बारात वाला और लंगड़ा घोड़ा। रेस वाला घोड़ा दौड़कर आगे बढ़ जाता है। बारात वाला घोड़ा, बारात तक ही चल पाता है। तीसरा घोड़ा लंगड़ा होता है जो किसी काम का नहीं होता। हमें रेस वाला घोड़ा बनना है। दौड़कर आगे जाना है’।
सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…
लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…