राजनीतिनामा

कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान कर शीर्ष नेतृत्व ने मुझे पुनः सागर वासियों की सेवा का अवसर प्रदान किया:–शैलेंद्र जैन

सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों की बैठक रविवार को विधायक कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी एवं सागर विधायक शैलेंद्र जैन पूर्व मंत्री उत्तरप्रदेश श्री आनंद स्वरूप शुक्ल,विधानसभा संयोजक श्री रामकुमार साहू, सह संयोजक श्री नितिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम सोनी श्री मनीष चौबे श्री रीतेश मिश्रा प्रवासी प्रभारी श्री अनुभव सिंह श्री दिव्यांशप्रताप सिंह श्री सर्वानंद तिवारी,श्रीमती अनुश्री जैन उपस्थित रहीं। बैठक के पूर्व अनुश्री जैन ने आगंतुक बूथ अध्यक्ष गणों की आरती उतारी एवं तिलक किया। मंडल अध्यक्षों ने सभी को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सागर शहर का उत्साह और भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बता रहा है कि यह चुनाव हम लगभग जीत चुके हैं। आज सागर में हम देख रहें हैं कि भारतीय जनता पार्टी का परचम चारों ओर लहरा रहा है। आप देखेंगे कि पूरे शहर के अंदर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक वायुमंडल बना हुआ है जिसका समूचा श्रेय केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है। पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रति में आभार व्यक्त करना चाहता हूं क्योंकि इस चुनाव के लिए मुझे जो भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है इसमें केवल शीर्ष नेतृत्व की ही भूमिका नहीं हैं बल्कि इसमें आप सभी कार्यकर्ताओं की भी बहुत बड़ी भूमिका है। क्योंकि सर्वे के माध्यम से आपकी जो भावनाएं शीर्ष नेतृत्व के समक्ष पहुंची उन भावनाओं का सम्मान करते हुए शीर्ष नेतृत्व द्वारा चौथी बार सागर की सेवा के लिए मुझे भेजा गया हैं। मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूं कि सभी कार्यकर्ता भाइयों, बहनों के विश्वास और सम्मान को अक्षुण्ण रखूंगा। मैं आप सभी कार्यकर्ता बहनों भाइयों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद देना चाहता हूं आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं और आपको पुनः आश्वस्त करना चाहता हूं कि आगामी 5 वर्ष में मैं आप सबके लिए और सागर शहर के लिए ऐसे समर्पित भाव से काम करूंगा जो इन 15 वर्षो के कालखंड को भी छोड़ देगा। सागर में विकास के और नए आयाम स्थापित होंगे क्योंकि अब केवल आप विधायक नहीं चुनेंगे अब हमें और आगे जाना है। जिसमें चुनौतीयां थोड़ी सी मगर अवसर अपार है। हमने सदैव राजधर्म का पालन किया है।

जो किसी से छुपा नहीं है। आगामी समय में मतदान तक सबसे बड़ी जिम्मेदारी अगर किसी पर होगी तो वह बूथ अध्यक्ष पर होगी क्योंकि बूथ अध्यक्ष चुनाव का आधार है। हम सभी को भारतीय जनता पार्टी के झंडा बुलंद करने के संकल्प के साथ अपने अपने बूथों पर सजगता सक्रियता से पूरे प्राण प्रण के साथ जुटना हैं। मुझे आप सब की कार्यशैली पर पूरा भरोसा है। हम निश्चित रूप से प्रत्येक बूथ पर प्रचंड जीत हासिल करके कपट नाथ के साथ साथ सभी षड़यंत्रकारियों की विदाई का मार्ग प्रशस्त करेंगें।पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि भाजपा अपने एक-एक समर्पित कार्यकर्ता की बदौलत आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, राष्ट्र उत्थान की विचारधारा के साथ पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। हमारा सशक्त नेतृत्व देश को निरंतर नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने प्राण प्रण से जुटा है। जिसका परिणाम हैं कि आज करोड़ों करोड़ हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम का भव्य गगनचुंबी मंदिर अयोध्या में मूर्त रूप ले रहा है। कश्मीर में धारा 370 को हटाने का काम, तीन तलाक मुद्दे पर कानून बनाने सहित अनेक मुद्दों पर निर्णय लिए गए। आज मोदीजी के नेतृत्व में भारत विश्व में अपनी अलग पहचान और धाक बनाए हुए है। जहां विश्व के शक्तिशाली समृद्ध राष्ट्र भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदर और सम्मान करते हैं। यह सब कुशल और मजबूत नेतृत्व की बदौलत हुआ। जिसमें आप सब कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान है। एक बार फिर हमें इसी समर्पण के साथ प्रधानमंत्री मोदी को सशक्त करने के लिए एक बार फिर हमें अपने अपने बूथ जीतकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है।बैठक में मंडल महामंत्री गण,एवं सभी बूथ अध्यक्ष गण शामिल हुए।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

1 hour ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago