राजनीतिनामा

सागर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने किया जनसम्पर्क

कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के जनसंपर्क के दौरान भाजपा के बिचौलिओं पर जनता ने लगाए गरीबों की योजनाओं और सुविधाओं को खाने के आरोप

कांग्रेस की सरकार बनते ही अनुसूचित जाति वर्ग महिलाओं गरीबों मजदूरों और बेरोजगार युवाओं को मिलेगी पूरी सुरक्षा – निधि जैन

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने अनुसूचित जाति वर्ग के गरीब मजदूरों के बीच पहुंचकर उनकी तकलीफों को जाना बुजुर्गों ने सिर पर दोनों हाथ रखकर आशीर्वाद व महिलाओं ने घरों से निकलकर गले लगाते हुए जीत का दिया भरोसा

सागर/ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने शहर के दलित गरीब मजदूर वर्ग बहुल वार्डों गुरू गोविंदसिंह, विठ्ठल नगर व भगवानगंज में सघन जनसंपर्क कर कमजोर वर्गों के साथ हो रहे अन्य को खत्म करने के लिए कांग्रेस को विजई बनाकर कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील जनता से की। यहां की गलियों और मोहल्ले में पहुंचने पर रहवासियों द्वारा फूल बरसा कर उनका जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भगवानगंज स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने जनसंपर्क अभियान शुरू करने से पहले महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की महासचिव तथा पूर्व जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी व पूर्व विधायक पारुल साहू केशरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों के साथ अनुसूचित जाति वर्ग के गरीब मजदूरों के बीच पहुंचकर उनकी तकलीफों को जाना।

जनसंपर्क के दौरान जहां बुजुर्गों द्वारा दोनों हाथ सिर पर रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया जा रहा है वहीं महिलाओं द्वारा घरों से निकलकर गले लगाते हुए जीत का भरोसा दिया जा रहा है। यहां मतदाताओं ने उन्हें बताया कि भाजपा के बिचौलिए उनकी योजनाओं और सुविधाओं को खाने का काम कर रहे हैं। गरीबी रेखा में नाम जोड़ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशन वितरण और आवास योजनाओं का लाभ देने के नाम पर बिचौलियों द्वारा दलाली खाई जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी से उन्हें घर चलना मुश्किल हो रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने कहा कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनते ही अनुसूचित जाति वर्ग महिलाओं गरीबों मजदूरों और बेरोजगार युवाओं को पूरी सुरक्षा देने के साथ उनके बच्चों को स्कूल में मुफ्त शिक्षा और आर्थिक सहायता गारंटी के साथ दी जाएगी। इतना ही नहीं बल्कि हर महिला को 1500 रु प्रतिमाह सम्मान राशि 500 रु में गैस सिलेंडर और 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी दी जाएगी जिससे इस वर्ग को महंगाई से राहत मिल सकेगी। जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तथा प्रदेश कांग्रेस की महासचिव रेखा चौधरी ने कमलनाथ जी द्वारा महिलाओं अनुसूचित जाति और कमजोर वर्गों को दिए गए सामाजिक सुरक्षा के वचन को पूरा करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन को हाथ के पंजे वाला बटन दबाकर भारी बहुमत से जिताने और विधानसभा में भेजने की अपील की। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के जनसंपर्क में उनके साथ पूर्व विधायक सुनील जैन, हीरालाल चौधरी, पूर्व पार्षद महेश जाटव, नाथूराम चौधरी, पार्षद ताहिर खान रिचा सिंह गोंड, धर्मेंद्र चौधरी, रोहित मांडले, पवन जाटव, रितेश रोहित, राजा सेन, आदिल राईन चक्रेश रोहित बलराज जाटव, मजहर हासमी, हिमेश बाल्मीकि, रिंकू जाटव, ऋषि केशरवानी, उदय जाटव, समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

11 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

1 day ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago