राजनीतिनामा

खुरई की 60 हजार माताओं-बहनों को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिला – सरोज सिंह

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क

खुरई। जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने रविवार को खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क किया। श्रीमती सरोज सिंह ने मालथौन के ग्राम पातीखेड़ा, सुर्रु, कुआखेड़ा, हरदौट में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को समर्थन करने की अपील की। श्रीमती सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं ग्राम की महिलाओं के साथ गली-गली भ्रमण कर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य आपके भूपेंद्र भैया ने किया है।

श्रीमती सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र की लगभग 60 हजार माताओं-बहनों को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिला है। भाजपा की श्री शिवराज सिंह चौहान जी की सरकार ने प्रदेश की करोड़ों बहनों का जीवन बदलने का कार्य किया है। श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का भूपेंद्र भैया ने क्षेत्र की जनता को लाभ दिलाया है। खुरई विधानसभा की पहचान आज विकास की दम पर होती है। इस समय बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ महिलाएं भी मौजूद रहीं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

तीजनबाई का निधन: पंडवानी से लेकर पद्म विभूषण तक एक अद्भुत जीवन यात्रा

भारतीय लोककला की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो केवल कलाकार नहीं, बल्कि…

17 hours ago

मध्यप्रदेश – नरोत्तम से सर्वोत्तम मुकाबले के लिए कांग्रेस को उत्तम प्रत्याशी की तलाश

भोपाल भारतभवः  दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के रणनीतिकार उम्मीदवार के…

1 day ago

जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत गिरफ्तार मंत्री पटेल ने जताई नाराजगी

सागर में जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह लोधी को बांदरी पुलिस ने दो साल पुराने…

2 days ago

केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौकाने वाला खुलासा

केतन अग्रवाल हत्याकांड: वारदात से पहले सिया गोयल ने राजा रघुवंशी मर्डर केस खंगाला, मोबाइल…

2 days ago

पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने पर सरकार की सफाई

नीट परीक्षा में पेपर लीक के बाद मोदी सरकार पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के मामले…

3 days ago

डॉक्टर और नर्स से अभद्रता करने वाले बीजेपी नेता पर हुई एफआईआर

मध्य प्रदेश के सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आज सुबह से चल रहा डाक्टर…

5 days ago