खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सागर के अभिषेक को गोल्ड

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सागर के अभिषेक को गोल्ड

मध्यप्रदेश के 8 शहरों में हो रहे पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022  में शुक्रवार का दिन प्रदेश के लिए विशेष रहा सागर के अभिषेक यादव ने प्रदेश को एक और गोल्ड दिलाया इन खेलों का  शनिवार को समापन होगा। क्लोजिंग सेरेमनी शाम 5 बजे बड़े तालाब पर होगी। इस बार के गेम्स में मध्यप्रदेश का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। 38 गोल्ड, 30 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज के साथ मध्यप्रदेश पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा। 2021 में पंचकुला में हुए खेलो इंडिया गेम्स में मप्र को कुल 35 पदक मिले थे। इस बार इतने गोल्ड हमारे खिलाड़ियों ने जीते हैं। गेम्स के 12वें दिन भी दो गोल्ड आए। पहला बॉयज हॉकी में मिला। टीम ने फाइनल में ओडिशा को 3-2 से हराया। दूसरा गोल्ड कुश्ती में आया। 51 किग्रा वर्ग में सागर के अभिषेक सिंह यादव ने दिल्ली के पहलवान को पछाड़कर गोल्ड जीता। आखिरी दिन स्विमिंग और कुश्ती के 5-5 मुकाबले होने हैं, जो दोपहर 2 बजे तक हो जाएंगे। पदक तालिका 53 गोल्ड, 54 सिल्वर, 48 ब्रॉन्ज के साथ महाराष्ट्र पहले और 40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज के साथ हरियाणा दूसरे स्थान पर है।

कृपया यह भी पढ़ें –

सवाल सब पूंछ रिये है जबाब कोई नहीं दे रिया

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *