राजनीतिनामा

व्यापम घोटाले में कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे और सीबीआई जाँच की मांग की

संवाददाता , जिला सागर, मध्यप्रदेश 

मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में प्रदर्शन करने सागर आये एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी समेत अन्य कांग्रेस जन को पुलिस ने सिविल लाइंस चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया यह सभी लोग राजघाट रोड स्थित ज्ञानवीर कॉलेज का घेराव करने जा रहे थे यह कॉलेज परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के परिजन द्वारा संचालित किया जाता है आरोप है कि 25 मार्च को ही प्राथमिक शिक्षा भर्ती के प्रत्याशी में जो स्क्रीनशॉट देखा था वह ज्ञानवीर कॉलेज का था इसी पर विरोध जताने के लिए रविवार को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष त्रिपाठी सागर पहुंचे थे दोपहर करीब 2 बजे एनएसयूआई अध्यक्ष त्रिपाठी सागर जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष सुदेश जैन गुड्डू समेत अन्य कांग्रेसी सिविल लाईन के पास एकत्र हुए इसके बाद यह लोग जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ने लगे लेकिन पुलिस द्वारा जगह.जगह लगाए गए बैरिकेड के कारण आगे नहीं जा पाए इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस जनों को नियंत्रित करने के लिए वाटर केनन चलाई इस दौरान कुछ एक मौके पर पुलिस एवं कांग्रेसियों के बीच हल्की फुल्की झड़प भी हुयी । इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष त्रिपाठी समेत अन्य 40 जनों को गिरफ्तार कर लिया गया उन्हें केंद्रीय जेल सागर में स्थित अस्थाई जेल ले जाया गया जहां करीब आधा घंटे बाद के पर रिहा किया गया।
इस प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष त्रिपाठी ने भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए व्यापम घोटाला 3 कांस्टेबल भर्ती शिक्षक वर्ग 3 में हुए फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच करने की पुरजोर मांग उठाई उन्होंने कहा कि व्यापम परीक्षा के नाम पर भाजपा सरकार ने हजारों युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश जैन ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने व्यापम घोटाला करके हमारी युवा पीढ़ी का भविष्य खराब कर दिया है प्रदेश में मंत्री के बेटे के कालेज में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने और वहां से प्रश्नपत्र का स्क्रीनशॉट लेकर लीक करना  बहुत बड़ा मामला है इसकी सीबीआई जांच हो और इसमें लिप्त कर्मचारियों को कड़ी सजा दिलाई जाए।
भाजपा सरकार में हुये व्यापमं घोटाला. 3 कांस्टेबल भर्ती शिक्षक वर्ग तीन परीक्षा में हुये फर्जीवाड़े की सी बी् आई जांच की मांग को लेकर सागर जिला मुख्यालय पर जिला एनएस्यूआई के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय स्वदेश जैन ; गुड्डू भैया श्रीमती रेखा चौधरी पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर आदि कांग्रेसजनो की अगवाई के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार खिलाफ़ जमकर प्रदर्शन किया। और व्यापम चोर गद्दी छोड़ जैंसे नारे भी लगाये।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago