राजनीतिनामा

हिंदुत्व के आधार पर राज ठाकरे की राजनीति

मस्जिदों में लगे लाउड स्पीकर्स को हटाने राज ठाकरे की उद्धव सरकार को खुली चुनौती  

2024 में होने वाले महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के लिये प्रत्येक पार्टी अपनी तैयारियों में लग चुकी है और सभी ने अपने अपने मुददे भी तय कर रखे है इसी तारतम्य में शिवाजी पार्क में गुड़ी पाड़वा पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे रमजान के मौके पर बड़ा बयान दिया है। जिससे यह लगभग स्पष्ट है कि राज ठाकरे अब खुलकर हिंदुत्व के मुददे को महाराष्ट्र की राजनीति में अहम बनाना चाहते है और शिवसेना, कांग्रेस के गठबंधन से मंद पड़ी हिंदुत्व की धार को तेज कर खुद सबसे बड़े चेहरे के रूप मे सामने आना चाहते है जिस पर उन्हें पहली बार महाराष्ट्र में एकाकी राजनीति करने का मन बना चुकी भाजपा का भी सर्मथन मिल सकता है । ठाकरे ने जिस प्रकार से अपने भाषण में योगी सरकार की तारीफ की और उन मुद्दों को उठाया जिनकी बात सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही खुलकर हर चुनाव में करती है उससे इस बात के संकेत भी मिलते है कि 2009 से पार्टी कि स्थापना के बाद राज ठाकरे शायद पहली बार इस बार खुलकर पुरे मन से हिंदुत्व के मुद्दे पर जनता के सामने आने वाले हैं और जिस प्रकार राष्ट्रवाद वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में अब्बल और सफलता कि गारंटी मन जा रहा है उससे राज ठाकरे कि राजनीती को भी महाराष्ट्र कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में अपार सफलता मिले तो अचम्भा नहीं होगा  ।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शन‍िवार को सरकार से मांग करते हुए कहा कि मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद किए जाने चाह‍िए। राज ठाकरे के इस बयान के बाद सियासी घमासान मच सकता है। राज ठाकरे ने कहा मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा मैं किसी धर्म के खिलाफ नहीं हूं।लेकिन में धर्म स्वाभीमानी हूं।इसके साथ ही राज ठाकरे ने मुंबई की मुस्लिम झोपड़पट्टियों वाले मदरसों में पाकिस्तान समर्थकों के रहने की बात कही है। राज ठाकरे यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा मैं प्रधानमंत्री मोदी से मुस्लिम झोंपड़ियों में मदरसों पर छापा मारने की अपील करता हूं। इन झोंपड़ियों में पाकिस्तानी समर्थक रह रहे हैं। मुंबई पुलिस जानती है कि वहां क्या हो रहा है और कैंसे राजनीतिक लोग वोटबैंक के लिये उनका फायदा उठा रहें है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ करते हुए राज ठाकरे ने कहाए मुझे यह देखकर खुशी हुई कि उत्तर प्रदेश प्रगति कर रहा है। हम महाराष्ट्र में वही विकास चाहते हैं। अयोध्या जाऊंगा लेकिन आज नहीं बताऊंगा कब हिंदुत्व की भी बात करूंगा हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर राज ने शरद पवार पर निशाना साधा और कहा शरद पवार ने जातिवाद बढ़ाया है। जाति की राजनीति से बाहर नहीं निकले तो हिंदू कैसे बनेंगे साथ ही उन्होंने कहा की वर्तमान में सत्ता पर काबिज तीनों पार्टियों ने जनादेश का अपमान किया है ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

24 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

1 day ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

3 days ago