खराब मौसम ने रोकी अमरनाथ यात्रा

खराब मौसम ने रोकी अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा रविवार, 19 जुलाई से स्थगित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यात्रा रोकने का फैसला किया गया है। इससे पहले खबर आई थी कि इस साल बर्फ से बना शिवलिंग पहले पांच दिन की यात्रा के बाद ही पूरी तरह पिघल गया। बहरहाल, अमरनाथ यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों ही रास्तों पर रोक दी गई है। मौसम विभाग ने इलाके में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा स्थगित रखने का फैसला लिया गया है। बताया गया है कि अभी तक 3.7 लाख श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इस बीच देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बारिश का 93 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। वहां 1993 में 14.93 इंच बारिश हुई थी। लेकिन शनिवार को 16 इंच बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और बाराबंकी सहित सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद गंगा आरती की जगह बदलनी पड़ी है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *