अपराध

आवासीय मकान में मस्जिद भाजपा विधायक बोले बाहर से फंडिग

सागर के मकरोनिया स्थित दीनदयाल नगर में एक आवासीय मकान में मस्जिद संचालित करने का मामला गरमा गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मकरोनिया नगर पालिका की टीम ने मौके पर जांच की, जिसमें मस्जिद संचालन के प्रमाण मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाउसिंग बोर्ड की लीज वाली आवासीय जमीन का न केवल लैंड यूज  बदला गया, बल्कि उसे नियमों के विरुद्ध दान भी कर दिया गया। आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति धार्मिक गतिविधि चलाने पर नगर पालिका ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर और हाउसिंग बोर्ड को भेज दी है।मकरोनिया नगर पालिका के उपयंत्री सत्यम देवलिया ने स्थल निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने बताया कि जिस प्लॉट पर मस्जिद संचालित हो रही है, वह मूल रूप से हाउसिंग बोर्ड का एक आवासीय प्लॉट है। बोर्ड की कॉलोनियों में प्लॉट केवल लीज पर दिए जाते हैं, जिसका मालिकाना हक हाउसिंग बोर्ड के पास सुरक्षित रहता है। लीज की शर्तों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति इस संपत्ति को किसी धार्मिक संस्था या वक्फ को दान नहीं कर सकता। इसके अलावा, आवासीय क्षेत्र में धार्मिक गतिविधि के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है, जो इस मामले में नहीं ली गई।

मामले में स्थानीय विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि दीनदयाल नगर के रहवासियों ने उनसे शिकायत की थी। उन्होंने कहा, “हाउसिंग बोर्ड के मकान केवल रहवास के उपयोग के लिए हैं। लेकिन वहां नियमों के विरुद्ध अवैध रूप से मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। रहवासियों ने जानकारी दी है कि वहां बाहर से कई लोग आते हैं और इसकी फंडिंग भी बाहर से होती है। जिस जमीन का लैंड यूज आवासीय है, वहां सिर्फ परिवार रह सकते हैं, मस्जिद नहीं चल सकती। नगर पालिका ने जांच की है। प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।”

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

मध्यप्रदेश /सागर/देवरी सागर/देवरी। देवरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो…

14 hours ago

लोकतंत्र के सवाल पर सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पैदल मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर, 8 अक्टूबर 2026। भारतभवः दिल्ली में विपक्षी नेताओं के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई…

15 hours ago

नहीं रहे बॉलीवुड के क्रांतिवीर ” नाना पाटेकर “

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75…

20 hours ago

देवरी में अवैध खाद भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील

सागर देवरी। किसानों की शिकायत पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने…

21 hours ago

बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया घर, मुख्यमंत्री ने दो चीते किए रिलीज…

2 days ago

राहुल-प्रियंका हिरासत में, 8 घंटे चला विपक्ष का सत्याग्रह

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, दिल्ली में सियासी टकराव तेज नई दिल्ली।…

2 days ago