अपराध

नीट 2026 – शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें पीएम मोदी

मेडिकल में दाखिले के लिए हुई नीट की परीक्षा रद्द होने और उसके बाद देश के अलग अलग हिस्सों में छात्रों की खुदकुशी की घटनाओं के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संभवतः पहली बार नरेंद्र मोदी सरकार के किसी मंत्री का इस्तीफा मांगा है या बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा है कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लें या उनको बर्खास्त करें। गौरतलब है कि नीट की परीक्षा तीन मई को हुई थी जिसमें 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। बाद में पेपर लीक होने की खबर सामने आई तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने परीक्षा रद्द कर दी। अब सभी छात्रों को नए सिरे से 21 जून को फिर परीक्षा देनी होगी। इसे लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। देश के अलग अलग हिस्सों से अब तक चार छात्रों की खुदकुशी की खबरें मिली हैं।

गौरतलब है कि नीट की परीक्षा तीन मई को हुई थीए जिसमें 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। बाद में पेपर लीक होने की खबर सामने आई तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने परीक्षा रद्द कर दी। अब सभी छात्रों को नए सिरे से 21 जून को फिर परीक्षा देनी होगी। इसे लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में सत्ता संरक्षित लोगों द्वारा गठजोड़ कर नीट पेपर लीक को पैसे कमाने का जरिया बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दो साल से रात दिन परिश्रम करने वाले 22 लाख छात्रों की मेहनत पर पानी फेरा गया है। #NEET2026 #BHARATBHVH

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

डिजिटल इंडिया में साइबर ठगी का कहर! 22 हजार मामलों में 800 करोड़ की चपत

डिजिटल लेन-देन की सुविधा कहीं आम आदमी के लिए आर्थिक मुसीबत तो नहीं बनती जा…

2 hours ago

टाटा समूह पर सियासी संग्राम! राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

 नई दिल्ली। भारतभवः  देश के प्रमुख औद्योगिक समूह टाटा को लेकर अब सियासत तेज हो…

1 day ago

करवा चौथ पर धीरेंद्र शास्त्री की चुटकी : एक दिन व्रत और 364 दिन ताने, ऐसा नहीं चलेगा !

शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…

2 days ago

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट!

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…

2 days ago

देवरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…

3 days ago

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…

3 days ago