सोनिया गाँधी की आत्मकथा आज बाजार में – (Belonging: A Journey of Love)

सोनिया गाँधी की आत्मकथा आज बाजार में – (Belonging: A Journey of Love)

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) 10 नवंबर 2026 को आधिकारिक रूप से बाजार में आ गई है.  544 पन्नों के इस निजी संस्मरण (मेमॉयर) को हार्परकोलिन इंडिया ने प्रकाशित किया है. खास बात यह है कि इस किताब के लिए कोई भव्य लॉन्च इवेंट नहीं रखा गया, बल्कि यह सीधे देश भर के प्रमुख बुकस्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है.  सोनिया गांधी ने स्पष्ट किया है कि यह कोई राजनीतिक एजेंडा आधारित किताब नहीं है, बल्कि उनके प्यार, कर्तव्य, अपनों को खोने के दर्द और पहचान की एक बेहद निजी कहानी है, जिसे उन्होंने अपने बच्चों (राहुल और प्रियंका) तथा अपने पोते-पोतियों (रैहान और मिराया) को समर्पित किया है. किताब के कवर पर पूर्व प्रधानमंत्री और उनके दिवंगत पति राजीव गांधी द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर लगाई गई है. 
2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने का अंदरूनी सच

इस किताब का सबसे बड़ा और चर्चित हिस्सा साल 2004 में कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री का पद ठुकराने के ऐतिहासिक फैसले से जुड़ा है सोनिया गांधी ने खुलासा किया है कि 2004 के लोकसभा चुनावों से कई महीने पहले ही उन्होंने अपने बच्चों से साफ कह दिया था कि वह “बिल्कुल भी” प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी. हालांकि, जब चुनाव नतीजे आए और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचा, तो 10 जनपथ पर जुटे सहयोगी दलों के नेताओं ने उन पर पद संभालने का ज़बरदस्त दबाव बनाया ।नेताओं के इस चौतरफा दबाव के आगे बेबस होकर सोनिया गांधी के मुंह से बेहद धीमी आवाज में “ठीक है” निकल गया था, जिसके बाद कमरे में बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया कमरे के बाहर खड़ीं प्रियंका गांधी ने जब यह सुना, तो उन्होंने तुरंत राहुल गांधी को इसकी जानकारी दी. इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी मां के सामने कड़ा रुख अख्तियार किया और सुरक्षा व पारिवारिक जोखिमों का हवाला देते हुए उनसे अपना फैसला बदलने को कहा उस पूरी रात चले आंतरिक द्वंद्व और जिम्मेदारी व खतरों के बीच लंबी कशमकश के बाद, सोनिया गांधी अपने मूल फैसले (पद न लेने) पर अडिग रहीं. किताब में सोनिया गांधी ने 1975 में देश में लगाई गई इमरजेंसी (आपातकाल) के दौर को लेकर भी अपनी भावनाओं को साझा किया है उन्होंने लिखा है कि नेहरू-गांधी परिवार की बहू बनने के बाद उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बेहद करीब रहकर भारतीय राजनीति के सबसे उथल-पुथल भरे दौर को देखा. इमरजेंसी के समय एक बहू और पत्नी के रूप में घर के भीतर के माहौल, लोगों की बदलती धारणाओं और सुरक्षा से जुड़े तनावों ने उन्हें भीतर तक प्रभावित किया था  किताब में संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी के साथ उनके रिश्तों, परिवार के विभाजन और उस दौर में पैदा हुए पारिवारिक मतभेदों पर भी खुलकर बात की गई है, जो अब तक आम जनता की नजरों से दूर थे

                                       7 अध्यायों में बंटी इस किताब में सोनिया गांधी ने अपने जीवन के शुरुआती दिनों का भी विस्तार से जिक्र किया है 1965 में कैंब्रिज में राजीव गांधी से हुई पहली मुलाकात, एक दूसरे के प्रति आकर्षण और फिर शादी कर 21 साल की उम्र में भारत आने के सफर को उन्होंने बहुत खूबसूरती से पिरोया है  एक विदेशी मूल की महिला के लिए भारत को पूरी तरह अपना घर मान लेने और भारतीय राजनीति की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक बनने के संघर्ष को उन्होंने बेहद संजीदगी से लिखा है, जिसमें इंदिरा गांधी की हत्या और राजीव गांधी की दर्दनाक मौत के बाद कांग्रेस की कमान संभालने का दौर भी शामिल है ।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *