जेपी नड्डा का राहुल गांधी की चलो दिल्ली रैली पर तीखा हमला

जेपी नड्डा का राहुल गांधी की चलो दिल्ली रैली पर तीखा हमला

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में गठबंधन और राहुल गांधी की चलो दिल्ली रैली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस रैली को लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैलाने की एक सोची.समझी साजिश करार दिया।जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के राजनीतिक मॉडल के चार चरण बताए पहला झूठ बोलना और अफवाह फैलाना दूसरा सड़कों पर अराजकता व उपद्रव मचाना तीसरा देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाना और चौथा विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करना। नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा यह भारत है कोई बनाना रिपब्लिक नहीं है जहां जब चाहें आगजनी और दंगे कराए जा सकें। भारत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस रैली और प्रदर्शनों से त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली के छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।नड्डा ने आरोप लगाया कि जिस दिन देश दंगों के पीड़ितों को याद करता है उसी दिन राहुल गांधी अपनी राजनीति चमका रहे हैं और सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। यह रैली मुख्य रूप से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाई गई थी। नड्डा ने विपक्ष पर चुनाव आयोग के अधिकारों को न मानने और झूठ को बार.बार दोहराने का आरोप लगाया।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *