बंडा शराब कांड के बाद प्रशासनिक बदलावों की चर्चा के बीच दिलीप कुमार यादव होंगे सागर के नए कलेक्टर, संजीव कुमार सिन्हा संभालेंगे पुलिस अधीक्षक की कमान
सागर। मध्यप्रदेश में मंगलवार को हुए IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों में सागर जिले को भी बड़ा प्रशासनिक बदलाव मिला है। कलेक्टर प्रतिभा पाल को मध्यप्रदेश शासन में अपर सचिव बनाया गया है, जबकि पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह अब 2014 बैच के IAS अधिकारी दिलीप कुमार यादव सागर के नए कलेक्टर होंगे। इससे पहले वे मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल में प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, 2016 बैच के IPS अधिकारी संजीव कुमार सिन्हा जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। वे वर्तमान में ग्वालियर में 14वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल के सेनानी के पद पर पदस्थ थे।सागर जिले में बंडा शराब कांड के बाद से ही प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसी बीच देवास में भी शराब कांड सामने आने के बाद प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। सागर के साथ साथ देवास में भी कलेक्टर और एसपी का तबादला किया गया है ।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

