राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार बेहद गंभीर आरोप लगाए

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार बेहद गंभीर आरोप लगाए

वोट चोरी और देशद्रोह का आरोप

राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा आरएसएस और चुनाव आयोग पर मिलकर वोट चोरी करने का आरोप लगाया और इसे देशद्रोह का कृत्य करार दिया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के लोकतांत्रिक धिकारों को लूटना देश के नागरिकों के खिलाफ एक गंभीर अपराध है लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करने का दावा उन्होंने आरोप लगाया कि हमारा संविधान नष्ट कर दिया गया है और अब संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यदि सरकार धोखाधड़ी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से बनी है तो उस अवैध प्रक्रिया से चुने गए सांसदों द्वारा बनाए गए कानून और उनके फैसले भी अवैध हैं जिसे उन्होंने कानून चोरी का नाम दिया।

ज्ञानेश कुमार पर एकतरफा फैसले लेने का आरोप

द इंडियन एक्सप्रेसश् की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अन्य चुनाव आयुक्तों को अंधेरे में रखकर चुनावी प्रक्रियाओं और वोटर लिस्ट के नियमों में एकतरफा बदलाव किए। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य दोनों चुनाव आयुक्तों ;सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में 14 बार इन फैसलों पर लिखित आपत्ति जताई थी लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकतंत्र का गला घोंटते हुए इन आपत्तियों को दरकिनार कर दिया

विपक्षी समर्थकों के वोट काटने का आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के केंद्रीय सॉफ्टवेयर और सिस्टम के जरिए विपक्ष के प्रभाव वाले क्षेत्रों जैसे महाराष्ट्र और हरियाणा में सुनियोजित तरीके से वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए या नए मतदाताओं को जोड़ने में बाधाएं खड़ी की गईं। उन्होंने इसे भाजपा को फायदा पहुंचाने की साजिश बताया।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने इन खुलासों के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे और निलंबन की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि विपक्ष इस मामले को कानूनी रूप से लड़ेगा और भविष्य में सत्ता में आने पर इस कानून को पूर्वव्यापी रूप से बदलकर इसमें शामिल दोषियों को सजा देगा राहुल गांधी ने भाजपा और पर वोटचोरी और देशद्रोह का आरोप लगाया

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *