सागर में एक जन्मदिन समारोह जश्न ऐसा जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी

सागर में एक जन्मदिन समारोह जश्न ऐसा जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी

 तलवार से केक काटा गया, खुलेआम हर्ष फायरिंग हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जन्मदिन की खुशियां मनाने का यह अंदाज़ अब विवादों के घेरे में है। सागर में भाजपा पार्षद के पति के जन्मदिन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तलवार से केक काटा जा रहा है और समर्थक खुलेआम हर्ष फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं बताया जा रहा है कि यह मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र का है, जहां भाजपा पार्षद किश्वर खान के पति शादाब उर्फ बबलू कमानी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। समारोह के दौरान पहले तलवार से केक काटा गया और फिर जश्न के नाम पर कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। वायरल वीडियो ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

           सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग कैसे होती रही? क्या कानून का खौफ खत्म हो गया है, या फिर रसूख के सामने नियम-कानून बेबस नजर आ रहे हैं हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर अभी तक किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है लेकिन पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो तलवार लहराने, सार्वजनिक स्थान पर हथियारों के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग जैसे मामलों में संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

एसएसपी सागर नरेंद्र सोलंकी का कहना  है “वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *